राजस्थान के खाटूश्याम धाम में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, डिजिटल म्यूजियम और 2500 श्रद्धालुओं का कथा पांडाल

Date:

सीकर
 भजनलाल सरकार राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में स्वदेश दर्शन-2.0 योजना के तहत करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से खाटूश्यामजी मंदिर विकास परियोजना पर काम जारी है। परियोजना के तहत देश-विदेश से हर साल खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने वाले 3 से 4 करोड़ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले रींगस रोड पर साढ़े पांच एकड़ जमीन पर पार्किंग, प्रतीक्षालय, कथा पांडाल, डिजिटल म्यूजियम और ओपन एयर थिएटर का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना की जिम्मेदारी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन राजस्थान सड़क विकास निगम को सौंपी गई है। परियोजना का करीब 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष काम को आगामी मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृष्णा सर्किट का प्रमुख आस्था धाम
स्वेदश दर्शन-2.0 योजना के तहत राजस्थान के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटूश्याम मंदिर कृष्णा सर्किट में शामिल है। देशभर से राजस्थान आने वाले धार्मिक पर्यटक कृष्णा सर्किट के तहत गोविंद देव जी मंदिर,खाटूश्याम और नाथद्वारा में दर्शन करने जाते हैं।

ये सुविधाएं की जा रही हैं विकसित
कथा पांडाल : 2500 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था। 4,236 वर्गमीटर में तैयार होगा।
वेटिंग एरिया : 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था। 1,650 वर्गमीटर में तैयार होगा।
मल्टीलेवल पार्किंग : 250 चौपहिया और 105 दुपहिया वाहन की पार्किंग। 9576 वर्गमीटर में हो रही तैयार।
ओपर एयर थिएटर : लाइट एंड साउंड शो- 300 की दर्शक क्षमता, 890 वर्गमीटर में हो रहा तैयार।
मेला ग्राउंड और ग्राउंड पार्किंग : 760 कारें और 25 बसों की पार्किंग, 21,000 वर्गमीटर में बनेगी।
डिजिटल म्यूजियम : 150 लोगों के प्रवेश की क्षमता। 1,320 वर्गमीटर में हो रहा तैयार।
कैफेटेरिया : 75 लोगों के बैठने की खमता, 200 वर्गमीटर में बनेगा।
फूडकोर्ट : 700 वर्गमीटर में होगा तैयार।
अन्य सुविधाएं : 3 शौचालय ब्लॉक, आठ शेल्टर, तीन प्रवेश द्वार, बिजली और फायर स्टेशन।

योजना पर यह होगा खर्च
100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान।
83.49 करोड़ रुपए की संशोधित राशि स्वीकृत।
45 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

अयोध्या। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को...

बिहार को मिलेंगी 5 फोरलेन सड़कें, अयोध्या से जनकपुर तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत

पटना  वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एनएच की जिस कार्ययोजना...

बीएसपी में प्रमोशन-ट्रांसफर के लिए राजनीतिक सिफारिश पड़ी भारी, कार्मिकों को चेतावनी

भिलाई. बीएसपी मैनेजमेंट ने कार्मिकों के प्रमोशन ट्रांसफर के लिए...