बीएसपी में प्रमोशन-ट्रांसफर के लिए राजनीतिक सिफारिश पड़ी भारी, कार्मिकों को चेतावनी

Date:

भिलाई.

बीएसपी मैनेजमेंट ने कार्मिकों के प्रमोशन ट्रांसफर के लिए राजनीतिक दबाव बनाने को गंभीरता से लिया है। कार्मिकों के सीधे पीएमओ, राष्ट्रपति व मंत्रालय से शिकायत पर भी रोक लगा दी गई है। इस आशय का सर्कुलर रुल्स सेक्शन ने जारी कर दिया है।

मैनेजमेंट ने पाया है कि बीएसपी कार्मिक अपने ट्रांसफर प्रमोशन व आवास आवंटन आदि के लिए राजनीतिक दबाव बनाने कोशिश करते हैं। इसके अलावा पीएमओ, राष्ट्रपति और मंत्रालय को सीधे शिकायत किए जाने की प्रवृत्ति भी बढ़ती हुई देखी जा रही है। इस पर मैनेजमेंट ने अंकुश लगाने का फैसला किया है। मैनेजमेंट ने बाहरी दबाव यानी राजनीतिक दबाव डालने की कोशिश करने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

मैनेजमेंट ने जारी सर्कुलर में चेतावनी दी है कि निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यह भी कहा गया है कि कोई भी कार्मिक अपने सेवा संबंधी हितों को आगे बढ़ाने के लिए किसी प्राधिकरण र राजनीतिक या अन्य बाहरी प्रभाव डालने की कोशिश नहीं करेगा।

बाहरी शिकायत मिलने पर यह करेगा मैनेजमेंट
बाहरी माध्यम से प्राप्त शिकायतों या संदर्भों पर कार्रवाई की प्रक्रिया ऐसी होगी। इसके तहत संयंत्र के किसी भी कार्यक्रम में सेवा संबंधी कोई बाहरी संदर्भ प्राप्त होने पर उसे दो कार्यदिवस के भीतर एचआर कार्पोरेट रेफरेंस सेक्शन को भेजना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अर्जेंटीना के ब्रांको रामायण पर कर रहे शोध, श्रीराम की नगरी को करीब से जानने की जिज्ञासा

अयोध्या। रामायण के प्रसंगों को किताबों में पढ़ना और...

राजेंद्र सेतु के समानांतर बना नया रेल ब्रिज शुरू, अब 110 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

पटना  बिहार के अलग-अलग जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर...