इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा मौका! BTech की 5700+ सीटों पर प्रवेश, JEE Main स्कोर होगा जरूरी

Date:

रांची 

 झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) के पॉलीटेक्निक, बीएड व बीटेक एडमिशन की सीटें खाली हैं। पॉलीटेक्निक के लिए फर्स्ट राउंड के बाद खाली सीटें व बीटेक के लिए चौथे राउंड के बाद खाली सीटों की संख्या जारी कर दी गई है। बीटेक की 5700 से ज्यादा सीटें खाली हैं। बीबीएमकेयू के अधीन बीएड कॉलेजों में भी सेकेंड राउंउ काउंसिलिंग के बाद सीटें खाली हैं। संबंधित कोर्स में नामांकन के लिए प्रक्रियाएं जारी हैं। जानकारों का कहना है कि बीआईटी सिंदरी की विभिन्न ब्रांच में 73 सीटें खाली हैं। इनमें कई ब्रांच में अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस की सीटें खाली हैं।

सबसे अधिक सिविल इंजीनियरिंग में अनारक्षित में सात व ईडब्ल्यूएस में दो सीटें खाली हैं। इलेक्टिकल इंजीनियरिंग में अनारक्षित में चार और ईडब्ल्यूएस में एक सीट, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में अनारक्षित में छह, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (साइबर सिक्यूरिटी) में अनारक्षित में चार सीटें खाली हैं। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोड्डा में सीटें खाली हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया बीआईटी सिंदरी कैंपस में चल रही है। तीन ब्रांच में 47 सीटें खाली हैं। वहीं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बोकारो चंदनकियारी में भी 73 सीटें खाली हैं। इस तरह राज्य में संचालित 22 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए खाली सीटों की संख्या जारी की गई है।

बीटेक बीई की कहां कितनी सीटें खाली

| 1. | बी.आई.टी. सिंदरी, धनबाद | 73 |

| 2. | राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज), गोड्डा | 47 |

| 3. | राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज), बोकारो | 73 |

| 4. | राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज), पलामू | 25 |

| 5. | यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UCET), हजारीबाग | 82 |

| 6. | चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज, चाईबासा | 164 |

| 7. | दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज, दुमका | 238 |

| 8. | रामगढ़ Engineering कॉलेज, रामगढ़ | 205 |

| 9. | अल कबीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर | 34 |

| 10. | बी. ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, Jamshedpur | 355 |

| 11. | कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सी.आई.टी.), रांची | 436 |

| 12. | डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पलामू | 206 |

| 13. | गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो | 408 |

| 14. | हैदर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, रांची | 413 |

| 15. | के. के. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, धनबाद | 475 |

| 16. | मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पूर्वी सिंहभूम | 258 |

| 17. | निलय एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रांची | 331 |

| 18. | पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, धनबाद | 344 |

| 19. | आर.वी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर | 436 |

| 20. | रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोडरमा | 386 |

| 21. | आर.टी.सी. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची | 302 |

| 22. | सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह | 414 |

| | कुल रिक्त सीटें | 5,705 |

जेईई मेन स्कोर से मौका

एआईसीटीई की ओर से इंजीनियरिंग शैक्षणिक सत्र शुरू होने के टाइम टेबल में बदलाव के बाद खाली बीटेक बीई सीटों को भरने के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग कराने का फैसला लिया गया है। 26 अगस्त 2026 तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जेईई मेन स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB), रांची ने रजिस्ट्रेशन की विंडो खोल दी है।
विशेष काउंसलिंग का कार्यक्रम

खाली सीटों के विवरण का प्रदर्शन 24.08.2026

नए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना 25.08.2026 से 26.08.2026

विशेष दौर के लिए राज्य मेधा सूची का प्रकाशन 27.08.2026

पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा चॉइस फिलिंग की शुरुआत 28.08.2026

चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 31.08.2026

प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र जारी करना 02.09.2026 से 10.09.2026

दस्तावेज़ों का सत्यापन और संबंधित संस्थान में प्रवेश 03.09.2026 से 10.09.2026
आवेदन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया

नए उम्मीदवारों के लिए: परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (https://jceceb.jharkhand.gov.in) पर उपलब्ध लिंक "Click here for All Online Application Submission – JCECEB 2026" के माध्यम से नया आवेदन जमा किया जा सकता है।

पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग: सीट आवंटन के लिए पंजीकृत उम्मीदवार "Online Counselling for Admission in Engineering (Regular) -2026" लिंक पर क्लिक करके अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं।
पहले से नामांकित छात्रों के लिए नियम

जो उम्मीदवार पिछली काउंसलिंग के माध्यम से पहले ही किसी कॉलेज में प्रवेश ले चुके हैं, लेकिन अपनी ब्रांच या कॉलेज बदलना चाहते हैं, वे भी इस विशेष दौर की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

यदि इस काउंसलिंग में उन्हें कोई नई सीट आवंटित होती है, तो उनके लिए नए आवंटित कॉलेज/ब्रांच में एडमिशन लेना अनिवार्य होगा।

नई सीट आवंटित होते ही उनका पिछला एडमिशन स्वतः रद्द हो जाएगा और उनके द्वारा खाली की गई सीट मेधा सूची के अनुसार किसी अन्य उम्मीदवार को दे दी जाएगी।

पॉलिटेक्निक की खाली सीटें

जेसीईसीईबी ने पॉलीटेक्निक में खाली सीटों का भी ब्योरा जारी कर दिया है। धनबाद के राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद, राजकीय पॉलीटेक्निक निरसा समेत अन्य पॉलीटेक्निक संस्थानों में खाली सीटों की संख्या जारी कर दी गई है। वहीं बीबीएम बीएड कॉलेज बोकारो में 66, एआरएस बीएड कॉलेज बीएसएल में 52, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में 47, आरएसपी कॉलेज झरिया में 57, तथागत टीचर्स ट्रेनिंग में 59 समेत धनबाद व बोकारो के अन्य बीएड कॉलेजों में सीटें खाली हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खाड़ी देशों को पीछे छोड़ भारत का बड़ा कमाल! रिफाइंड फ्यूल बाजार में बना सबसे बड़ा सप्लायर

 नई​ दिल्ली अगर हम किसी देश को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स सप्लाई...

कम मुकाबले, लेकिन बड़ा कमाल… नीरज चोपड़ा की डायमंड लीग फाइनल में एंट्री

 ब्रुसेल्स दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने...

देवास में मिलावटी मावा पर बड़ी कार्रवाई, रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग ने जब्त किया एनालॉग मावा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार देवास में रक्षाबंधन से...