हरियाणा में मिठाई फैक्ट्री पर छापा, ग्लूकोज सिरप से बनी 400 किलो बर्फी पकड़ी गई

Date:

सिरसा
 सिरसा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नटार रोड पर स्थित नकली मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने 400 किलोग्राम नकली बर्फी बरामद कर उसे नष्ट किया और सामान के सैंपल एकत्र किए है। फैक्ट्री मालिक 160 रुपये किलो में दुकानों पर सप्लाई करता था।

जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में पुरानी और खराब बर्फी को पीसकर उससे नई बर्फी तैयार की जा रही थी। विभाग की टीम ने मिठाई बनाने की प्रक्रिया, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर कार्रवाई की है।

चारों तरफ मंडरा रही थी मक्खियां
सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर नटार रोड पर स्थित अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई की है। अधिकारी के अनुसार, फैक्ट्री संचालक के पास भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का लाइसेंस या पंजीकरण नहीं था। परिसर में गंदगी फैली हुई थी और मिठाई बनाने वाले बर्तनों व उपकरणों की स्थिति भी बेहद खराब थी।

वहां मक्खियां भी मंडरा रही थी। जांच के दौरान मौके से मिल्क पाउडर, सूजी, रिफाइंड, ग्लूकोज सिरप, चीनी, वनस्पति घी बरामद हुआ है। वहीं, खाद्य सुरक्षा प्रमुख डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि खराब हुई बर्फी का चूरा बनाकर उससे दोबारा बर्फी तैयार की जा रही थी।

जिससे कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बनता है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील बिश्नोई, फतेहाबाद से एफएसओ रवि तथा महेंद्र और संदीप कुमार शामिल रहे।

6 महीने से चला रहा था फैक्ट्री
कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक सिद्धार्थ से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में उसने मिठाई बनाने से संबंधित कुछ तथ्यों को स्वीकार किया है। फैक्ट्री संचालक बीते छह माह से बर्फी तैयार कर शहर व आसपास के गांवों में कम दाम पर इसकी सप्लाई कर रहा था। फैक्ट्री संचालक 160 रुपये किलो रेट पर सप्लाई दुकानों पर कर रहा था। फैक्ट्री में बर्फी बनाने का काम रुकवा दिया गया है।

अधिकृत दुकानदार से ही खरीदें मिठाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लोगों से अपील की कि मिठाई खरीदते समय दुकानदार का लाइसेंस, मिठाई बनाने की तारीख और उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें। अत्यधिक रंगों वाली मिठाइयों से बचें और मावा, खोया व छेना बर्फी जैसे जल्दी खराब होने वाले उत्पादों को खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि कहीं मिलावटी या अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में फाइनेंसर के परिवार को धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगने से मचा हड़कंप

फागवारा. फागवारा में एक प्रॉपर्टी डीलर से 10 करोड़ रुपये...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सरकार ने नियुक्त किए विधि अधिकारी, न्यायालय में करेंगे शासन का पक्ष प्रस्तुत

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर हाईकोर्ट में राज्य की ओर...

छत्तीसगढ़ के विकास का इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास पर भी रहेगा फोकस

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड,...