वापसी के बाद मुश्किल सफर: सेरेना विलियम्स की जोड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर

Date:

 लंदन
दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में अभियान एक मैच के बाद ही खत्म हो गया। अमेरिका की 44 वर्षीय स्टार सेरेना और उनकी डबल्स जोड़ीदार 19 साल कनाडा की विक्टोरिया एमबोको को गुरुवार को ड्रॉ से हटना पड़ा।

एमबोको बुधवार को कैरोलिना प्लिस्कोवा के विरुद्ध अपने सिंगल्स मुकाबले के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के बीच से हट गईं थी। उन्हें यह चोट दूसरे सेट में लगी थी

सेरेना और एमबोको ने मंगलवार को अपना पहला डबल्स मैच जीता था जिसके साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने खेल से लगभग चार साल दूर रहने के बाद पेशेवर टेनिस में वापसी थी।

यूएस ओपन 2022 के बाद अपने पहले पेशेवर मैच में खेलते हुए सेरेना ने एमबोको के साथ मिलकर मंगलवार को निकोल मेलिचर मार्टिनेज और एरिन रूटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराया था।

क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला लेयला फर्नांडीज और लॉरा सीगमंड से होना था। सेरेना अगले हफ्ते जर्मनी में बर्लिन ओपन में युगल में खेलेंगी। उनकी जोड़ीदार के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा पर सख्ती, फीस से लेकर फायर सेफ्टी तक बनेंगे नियम

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के कोचिंग सेंटर्स को चलाने के...

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ संदेश के साथ सक्ती में आयोजित हुई मैराथन

सक्ती. कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में ‘बारह साल...

CM भगवंत मान की कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय, युवाओं के लिए नौकरियां और छात्रों को बड़ी राहत

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल...