महाकाल के दरबार में अनोखी भेंट! ₹2.5 लाख किलो वाला आम चढ़ाने की 12 साल पुरानी परंपरा कायम

Date:

उज्जैन

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5 किलो हाई क्वालिटी आम अर्पित किए। इन आमों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹2.5 लाख प्रति किलो बताई गई है। भक्त पिछले 12 साल से अपने बगीचे की पहली फसल महाकाल को चढ़ा रहे हैं।

रानी सिंह परिहार ने बाबा को करीब 5 किलो आम चढ़ाए। इनमें जापान की प्रसिद्ध मियाजाकी और ऑस्ट्रेलिया की R2E2 किस्म शामिल थीं। रानी ने बताया कि मंदिर बाजार मे मियाजाकी आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है। वहीं, ऑस्ट्रेलियन R2E2 की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।

बगीचे की पहली फसल बाबा को समर्पित
रानी सिंह परिहार ने बताया कि जबलपुर के भेड़ाघाट के पास उनका श्री महाकालेश्वर हाइब्रिड फार्म है। 12 एकड़ में फैले इस बगीचे में आम की 51 तरह की वैरायटी लगाई गई हैं। इसमें मियाजाकी, जापानीज, ऑस्ट्रेलियन के अलावा देशी वैरायटी चोसा, मल्लिका और आम्रपाली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, हम हर वर्ष बगीचे की पहली फसल बाबा महाकाल को अर्पित करते हैं। बाबा की कृपा से ही यह बगीचा चल रहा है। उनके अनुसार बगीचे में लगभग 1000 पेड़ और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम लगे हुए हैं।

भक्तों में चर्चा का विषय
महाकाल मंदिर में आमतौर पर भक्त सोना-चांदी, नगदी और आभूषण अर्पित करते हैं। इस बार लाखों रुपये कीमत के फलों की भेंट से श्रद्धालु और पुजारी भी आश्चर्यचकित रह गए। रानी सिंह परिहार ने बताया कि जैसे ही पेड़ों पर नई फसल आती है, वे सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आते हैं और प्रसाद अर्पित करते हैं। मंदिर प्रशासन ने भक्त की आस्था की सराहना की और प्रसाद स्वरूप उन्हें आशीर्वाद दिया।

जापान व आस्ट्रेलिया ब्रीड के आम क्यों हैं खास
जबलपुर के रहने वाले रानी सिंह परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। रानी ने बाबा महाकाल के चरणों में एक ऐसी अनोखी चीज चढ़ाई, जिसे सनुकर वहां मौजूद पंडित-पुजारी भी हैरान रह गए। बाबा महाकाल की भक्त रानी सिंह ने ऑस्ट्रेलिया और जापान में होने वाले बेहद कीमती आम बाबा महाकाल को अर्पित किए।

रानी सिंह परिहार, भक्त

12 एकड़ में आम का बाग
रानी सिंह परिहार ने बताया उनके खेत में ऑस्ट्रेलिया और जापान की वैरायटी के आमों की खेती होती है। वे हर साल यहां आम लेकर आते हैं। उनका जबलपुर में 12 एकड़ में आम का बाग है। जिसमे 24 वैरायटी के एक हजार आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम लगे हैं। जापान मियाजाकी ब्रीड ऐसा आम है जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपए किलो है। रानी सिंह परिहार ने बताया कि जैसे ही उनके पेड़ पर आम आते हैं, तो वह सबसे पहले भगवान महाकाल को समर्पित करने उज्जैन आते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर लागू हुआ नया ड्रेस कोड

पूर्णिया. शिक्षा विभाग के नए निर्देश के बाद पूर्णिया जिले...

छत्तीसगढ़ में फर्जी रजिस्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, कोटवार सस्पेंड, पटवारी जांच के घेरे में

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी...