बोरवेल में बच्चे की मौत के बाद कार्रवाई, अंबाला में खेत मालिक सहित तीन पर FIR

Date:

अंबाला.

गांव धन्यौड़ा के खेत में मंगलवार सुबह सात बजे खुले पड़े 300 फीट गहरे बोरवेल में साढ़े तीन वर्षीय मासूम निरवैर सिंह उर्फ निर्भय की मौत के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है। लापरवाही बरतने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

SP अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि इस दुखद घटना में परिवार की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि बोरवेल को मालिक और ठेकेदार ने खुला छोड़ दिया था और सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए, जिससे यह हादसा हुआ। वहां न कोई चेतावनी बोर्ड लगा हुआ था और न कोई बैरियर। शिकायत मिलने पर सदर पुलिस स्टेशन ने 3 लोगों के खिलाफ (खेत का मालिक और दो अन्य, जिन्होंने खेत ठेके पर लिया हुआ था) मामला दर्ज किया है। मामले के सभी तथ्यों की जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

20 घंटे तक मौत से लड़ा निर्भय
बता दें कि मंगलवार को बच्चे को निकालने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ), सेना की टीम, प्रशासन और पंजाब के संगरूर से आई विशेषज्ञ टीम रेस्क्यू में देर रात तक लगी थीं। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े चार बजे बच्चे को 160 फीट ऊपर तक लाया गया। लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। रेस्क्यू के दौरान रात करीब 10 बजे बोरवेल में 220 फीट तक रस्सी जा रही थी और निर्भय 40 फीट और नीचे चला गया था। बोरवेल में डाले गए कैमरे से मिली तस्वीरों में बच्चे पर वर्षा का पानी गिरता दिखाई दे रहा था। रेस्क्यू टीम ने जिस कैमरे से बच्चे की स्थिति जांची, उसमें हलचल नहीं दिखी। 

पिता को खाने दे जा रहा था निर्भय
बता दें कि धन्यौड़ा का किसान मंजीत मंगलवार सुबह 6:30 बजे पिता को खाना देने खेत जा रहा था तो बेटे निर्भय ने भी जाने की जिद की तो मंजीत साथ ले गया। पिता को खाना दे वह काम करने लगा। तभी निर्भय खेत में खेलने लगा। वहां रास्ते के साथ नौ इंची चौड़े बोरवेल बोरी से ढकी थी। निर्भय उस बोरी पर कूद गया और बोरवेल में चला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Transco शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को मिला राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान

एम.पी. ट्रांसको शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को मिली राज्य स्तरीय...

राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई भाजपा टीम: मुख्यमंत्री

राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई...

Skoda Slavia Facelift Launch: 18 अगस्त को होगी एंट्री, बदला लुक और नए फीचर्स के साथ आएगी सेडान

मुंबई  Skoda India ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज सेडान Slavia के...

सावन के सोमवार और नागपंचमी का अद्भुत संयोग, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, गूंजा हर-हर महादेव का...