पंजाब चुनाव को लेकर हलचल तेज, चुनाव आयोग के 10 अधिकारी पहले चंडीगढ़ में करेंगे बैठक, फिर जिलों का दौरा

Date:

चंडीगढ़ 
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। चुनाव तैयारियों का जाजया लेने के लिए इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया (ECI) के सीनियर अफसरों की टीम पंजाब के दौरे पर पहुंच गई है।

आयोग की यह 10 सदस्यीय टीम आज और कल राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक व सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा ले रही है।

टीम में शामिल वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्तों और महानिदेशकों के नेतृत्व में पहुंची यह टीम पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और राज्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठकें करेगी।

समीक्षा बैठकों की शुरुआत चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से की जा रही है, जिसके बाद चुनाव आयोग के अफसर विभिन्न जिलों का दौरा कर कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और पोलिंग बूथों पर मिलने वाली व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। चुनाव की घोषणा से पहले आयोग की इस टीम का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चंडीगढ़ में पावर प्रेजेंटेशन, जिलों में ऑन-ग्राउंड रिव्यू
सीईओ देंगी प्रेजेंटेशन:
चुनाव आयोग के सचिव सुमन कुमार दास की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और संबंधित विभागों के साथ होने वाली मीटिंग में सीईओ आनंदिता मिश्रा मिनट-टू-मिनट प्रेजेंटेशन देंगी।

प्रशासनिक व सुरक्षा समीक्षा: चंडीगढ़ की बैठकों में राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे, जहां संवेदनशील क्षेत्रों और सुरक्षा बलों की तैनाती पर चर्चा होगी।

जिला स्तर पर व्यवस्था की जांच: केंद्रीय टीम जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (DEO) और एसएसपी (SSP) के साथ सीधा संवाद करेगी। इसके लिए टीमें अलग-अलग जिलों का दौरा भी करेंगी। आयोग की टीमों का मुख्य फोकस उन जिलों पर रहेगा जहां पर संवेदनशील बूथ ज्यादा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा के हिसार को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, रिंग रोड के लिए दो वित्तीय विकल्पों पर मंथन

हिसार हिसार के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की महत्वाकांक्षी...

इंडिया ए का धमाकेदार कमबैक, 113 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में ठोके 516 रन

नई दिल्ली इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेला...

जयपुर के 35 हजार लोगों के लिए खुशखबरी, 56 कॉलोनियों में जल्द शुरू होगी बीसलपुर जलापूर्ति

जयपुर पृथ्वीराज नगर फेज-द्वितीय की 56 कॉलोनियों में रहने वाले...