पंजाब में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े

Date:

अमृतसर 
पंजाब के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में अंतर दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के अनुसार, जालंधर में एक्यूआई 131 रहा, जो सूचीबद्ध शहरों में सबसे अधिक है। बठिंडा में 124, मंडी गोबिंदगढ़ में 122 और लुधियाना में 113 एक्यूआई दर्ज किया गया। अमृतसर और पटियाला में यह 97, खन्ना में 71 और रूपनगर में 54 रहा। 

एक्यूआई के स्वास्थ्य मानकों के अनुसार, 101 से 200 तक की श्रेणी मध्यम मानी जाती है। इस स्तर पर अस्थमा, फेफड़ों और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में जालंधर, बठिंडा, मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना में इन मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 51 से 100 तक का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में आता है, हालांकि संवेदनशील लोगों को इस स्तर पर भी मामूली परेशानी हो सकती है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG: भिलाई में यातायात नियमों की अनदेखी, 9 महीने में 9,216 चालक पकड़े गए

भिलाई नगर. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था...

MP में मछली पालन उद्योग को मिलेंगी इंडस्ट्री जैसी छूट, राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन में घोषणा

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब मत्स्य पालन महज पारंपरिक व्यवसाय...

मध्य प्रदेश में 24 अक्टूबर से एक्टिव होगा नया मौसम सिस्टम, 5 जिलों में बारिश की चेतावनी

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी आंधी...

बिहार का मौसम: रात में बढ़ेगी ठंड, दिन में धूप से बनी रहेगी हल्की गर्मी

 पटना मौसम के बदलते मिजाज के बीच नवंबर में भी...