भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

Date:

आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी के पॉपुलर स्टार हैं. निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को हमेशा से फैन्स का बेइंतिहा प्यार मिलता आया है. कमाल की बात ये है कि अब दोनों भोजपुरी बवाल शो में साथ नजर आने वाले हैं. शो में दोनों की रियल लाइफ की झलक देखने को मिलेगी. भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली रोती दिखाई दे रही हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ, जो भोजपुरी क्वीन कैमरे पर रो दीं.

बढ़े वजन पर रोईं आम्रपाली
जियो हॉटस्टार पर शो 'भोजपुरी बवाल' का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो की शुरुआज आम्रपाली के ग्लैमरस अंदाज से होती है. प्रोमो में आम्रपाली की मां और निरहुआ उन्हें नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं. पहले आम्रपाली की धमाकेदार एंट्री होती है. निरहुआ उनसे कहते हैं कि आप इतनी सुंदर दिखती हो. इसके बाद आम्रपाली की मां उनसे कहती हैं कि आप थोड़ा अपनी हेल्थ पर काम करो.

मां की बात सुनकर आम्रपाली उनसे कहती हैं कि बहुत बुरा लग रही हैं आपकी बातें. हर कोई 24 घंटे यही कहता है कि वजन कम कर लो. उनका ये वीडियो देखकर फैंस शो के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

एक फैन ने लिखा कि अब दिखेगी भोजपुरी क्वीन की रियल लाइफ. दूसरे ने लिखा कि आप बहुत खूबसूरत हैं. अन्य ने लिखा कि आप जैसी हो वैसे ही अच्छी हो. कई फैन्स ने कहा कि दीदी आप रो मत, हम लोगों को बुरा लग रहा है. कुछ ने कहा कि सच में ये शो मजेदार होने वाला है. प्रोमो पर आम्रपाली को फैन्स का बहुत प्यार मिल रहा है.

'भोजपुरी बवाल' की बात करें, तो इसे 2 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा. शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. शो में पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी भी नजर आने वाली हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा ने रचा रक्तदान का नया रिकॉर्ड, 92% हुआ स्वैच्छिक रक्तदान; 163 ब्लड सेंटर सक्रिय

चंडीगढ़ रक्तदान में हरियाणवी सबसे आगे हैं। प्रति दस लाख...

झारखंड के 7 जिलों में आधे से ज्यादा छोटे प्रतिष्ठान, गिरिडीह सबसे आगे; पाकुड़ में महिला उद्यमिता मजबूत

रांची  अनिगमित (अनइनकॉरपोरेटेड) गैर कृषि क्षेत्र राज्य भर में रोजगार,...

घर बैठे मिल रही सरकारी सेवाएं: बिहार के RTPS पोर्टल पर 39 लाख से अधिक आवेदनों का हुआ निष्पादन

पटना  बिहार में आरटीपीएस यानी लोक सेवाओं का अधिकार पोर्टल...

जमीन-जायदाद के मामलों में बड़ा बदलाव, धारा 116 पोर्टल से ऑनलाइन होगा भूमि बंटवारा

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जमीन, नामांतरण (म्यूटेशन...