तेंदुओं के अवैध शिकार और अंगों की तस्करी मामले में एक और आरोपी मुरैना से गिरफ्तार अब तक 3 राज्यों से 15 आरोपी गिरफ्तार

Date:

भोपाल

मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय शिकार एवं तस्करी गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने 10 तेंदुओं के अवैध शिकार एवं तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके बयानों के आधार पर एसटीएसएफ ने 26 अगस्त 2026 को मुरैना निवासी सुखदेव, पिता सर्वेश को गिरफ्तार किया। आरोपी को विशेष न्यायालय, शिवपुरी में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह प्रकरण मध्यप्रदेश शासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि गिरोह द्वारा श्योपुर और मुरैना जिलों में 10 तेंदुओं का शिकार किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। ये क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील ‘चीता लैंडस्केप’ के अंतर्गत आते हैं। मामले में आगे की विवेचना जारी है। इस मामले में अब तक हरियाणा, मध्यप्रदेश और दिल्ली के निवासी कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में तेंदुओं के अंग बरामद किए गए हैं। शिकार में प्रयुक्त कुल 6 लेग होल्ड ट्रैप और 1 चाकू भी जब्त किए जा चुके हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खजुराहो के जवारी मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर, सदियों पुरानी विष्णु प्रतिमा का गायब सिर मिला

खजुराहो मध्य प्रदेश के खजुराहों स्थित जवारी मंदिर में स्थापित...

पंजाब के युवाओं में परविंदर सिंह झोटा की चर्चा, दोस्त की मौत के बाद बदली पहचान

मानसा. नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर जान गंवाने वाले...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग विश्वविद्यालय की बड़ी पहल, AI से लेकर कृषि तक नए अध्ययन केंद्र खुलेंगे

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (पूर्व में दुर्ग विश्वविद्यालय) की कार्यपरिषद...