मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में दूसरी किस्त के लिए आवेदन शुरू हुए

Date:

बांका
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू करने वाली जीविका दीदियों को अब दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए जिले में ग्राम संगठन स्तर पर ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अब तक करीब तीन हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभुकों के बैंक खातों में दूसरी किस्त की राशि भेजी जाएगी।

जीविका के अधिकारियों के अनुसार दूसरी किस्त का लाभ केवल उन्हीं दीदियों को मिलेगा, जिन्होंने पहली किस्त की राशि से स्वरोजगार शुरू किया है।

आवेदन मिलने के बाद संबंधित कागजातों की जांच की जाएगी। इसके बाद फील्ड स्तर के अधिकारी लाभुकों के रोजगार का भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन करेंगे। जांच में रोजगार संचालित पाए जाने पर आवेदन स्वीकृत कर दूसरी किस्त की राशि जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके रोजगार का विस्तार करना है।

पहली किस्त से शुरू किए गए व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। इससे जीविका दीदियों को अपने छोटे व्यवसाय को मजबूत करने के साथ आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

पांचवी किस्त तक दी जाएगी सहायता
जिले में अब तक तीन लाख 50 हजार से अधिक जीविका दीदियों को योजना की पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। विभाग के अनुसार, रोजगार के सफल संचालन और निर्धारित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन के बाद लाभुकों को दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसके बाद तीसरी किस्त में 40 हजार, चौथी किस्त में 80 हजार तथा पांचवीं और अंतिम किस्त में 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक पात्र लाभुक को कुल दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जीविका के अधिकारियों ने सभी ग्राम संगठनों को अधिक से अधिक पात्र दीदियों से आवेदन लेने तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन समय पर कराने का निर्देश दिया है, ताकि स्वीकृति की प्रक्रिया में विलंब न हो।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये प्राप्त करने वाली जीविका दीदियों को रोजगार विस्तार के लिए दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए ग्राम संगठन स्तर पर आवेदन लिए जा रहे हैं। – राकेश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, बांका

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उज्जैन की बॉक्सर दिव्या नागर बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये कर रही तैयार

भोपाल  उज्जैन के इंगोरिया विकासखंड की एक छोटी सी आंगनवाड़ी...

योगी सरकार में रेशम क्षेत्र बना रहा आत्मनिर्भरता और रोजगार का मजबूत आधार

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन, मरीजों को मिलेंगी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं

रायपुर  स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव ने आज जिला चिकित्सालय...

भोपाल के वार्ड 54 में 90 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

भोपाल  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि...