पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए आकिब नबी, इस तेज गेंदबाज को मिला मौका

Date:

नईदिल्ली 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल कर लिया है. इससे पहले आकिब को सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी. अब वह सीरीज की शुरुआत से ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्क्वॉड अपडेट जारी कर इसकी जानकारी दी. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले आखिरी दो वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब उन्हें पहले तीन मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है। 

पहले तीन वनडे के लिए बदली टीम

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे खेलेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और अक्षर पटेल भी टीम का हिस्सा हैं. तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और अब आकिब नबी को जगह मिली है। 

पहले वनडे के लिए नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम में रहेंगे. बीसीसीआई के अपडेट के मुताबिक, वह सिर्फ पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। 

चौथे और पांचवें वनडे में भी रहेंगे आकिब
सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए घोषित टीम में भी आकिब नबी का नाम शामिल है. इन मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र को भी मौका दिया गया है. शुरुआती तीन वनडे में कप्तान शुभमन गिल होंगे, जबकि चौथे और पांचवें वनडे में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे। 

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे), आकिब नबी.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी , गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का शेड्यूल

    – पहला वनडे: 4 नवंबर, बुधवार – ईडन पार्क, ऑकलैंड.
    – दूसरा वनडे: 7 नवंबर, शनिवार – Hnry स्टेडियम, वेलिंगटन.
    – तीसरा वनडे: 10 नवंबर, मंगलवार – सेडन पार्क, हैमिल्टन.
    – चौथा वनडे: 13 नवंबर, शुक्रवार – बे ओवल, माउंट माउंगानुई.
    – पांचवां वनडे: 15 नवंबर, रविवार – बे ओवल, माउंट माउंगानुई.

मैच का समय: सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम हेल्पलाइन बनी सुशासन की मिसाल, जनता की शिकायतों का डिजिटल माध्यम से हो रहा समाधान

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर...

कूनो में 19 महीने के चीते की मौत पर बड़ा एक्शन, 6 वनकर्मी निलंबित; जांच के लिए STF बनाई गई

श्योपुर मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क की...

PET अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत, मुरादाबाद-अलीगढ़ रूट पर यूपी रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

मेरठ  प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य...

IAF को मिला नया चीफ, ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले आशुतोष दीक्षित को मिली जिम्मेदारी

मुंबई   एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख...