एशियन U-20 चैंपियनशिप: पूजा सिंह ने तोड़ा 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड

Date:

हांगकांग

 एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की 19 वर्षीय पूजा सिंह ने ऊंची कूद में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 14 वर्ष से चले आ रहे इस स्पर्धा के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

पूजा ने 1.93 मीटर की छलांग लगाते हुए सहाना कुमारी के 2012 में बनाए गए 1.92 मीटर के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। प्रतियोगिता से पहले पूजा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.90 मीटर था। इसलिए पूजा का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना कोई हैरानी की बात नहीं थी।

पिछले साल भी दिखाया कमाल
पिछले साल दक्षिण कोरिया में हुई एशियाई चैंपियनशिप में भी पूजा ने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि पूजा ने हाल में रांची में हुए फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन अब इस छलांग से उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय किए गए 1.92 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार कर लिया है।

संघर्षों का किया सामना
हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव में राजमिस्त्री की बेटी पूजा को अपने करियर की शुरुआत में आर्थिक तंगी के चलते गांव के खेतों में बांस के डंडों और भूसे की बोरियों की मदद से अभ्यास करना पड़ा था। दो दिनों की प्रतियोगिताओं में भारत अब तक चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है। नितिन गुप्ता ने पुरुषों की 5000 मीटर की पैदल दौड़ और अमानत कंबोज ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता पदक।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ी, बिहार के 20 शहरों में निर्माण कार्यों पर नए नियम लागू

मुजफ्फरपुर. बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और विमानों...

सिंधू को कोरियाई स्टार के खिलाफ लगातार हार, सिंगापुर ओपन से बाहर

 सिंगापुर  भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व नंबर एक एन से...

नॉर्वे चेस: कार्लसन की वापसी, गुकेश अंक तालिका में सबसे नीचे खिसके

ओस्लो  विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन ने नार्वे शतरंज टूर्नामेंट...