फर्जी पत्नी बनकर सरकारी नौकरी पाने की कोशिश, लखनऊ में पांच पर FIR

Date:

लखनऊ
 सिंचाई विभाग के मृत अधिशासी अभियंता की पत्नी बनकर उनकी नौकरी पाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने खुद को इंजीनियर की पत्नी साबित करने के लिए फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनवाया और उसे विभाग में भी जमा करा दिया। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर चिनहट पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हैवलक रोड स्थित सरकारी आवास में रहने वाली संतोषी रावत ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुशील कुमार सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता थे। 27 अप्रैल 2025 को सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके चार बच्चे हैं। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद लक्ष्मी नाम की महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर खुद को उनकी पत्नी बताने की साजिश रची।

शिकायत के मुताबिक, लक्ष्मी ने चंद्रिका प्रसाद, पिंकू और अन्य लोगों की मदद से 30 जुलाई 2020 को विवाह प्रमाणपत्र बनवाया। इसमें उसे सुशील कुमार की पत्नी बताया गया। इस प्रमाणपत्र को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में भी जमा कराया गया, ताकि नौकरी और अन्य सरकारी लाभ हासिल किए जा सकें।

संतोषी ने जब प्रमाणपत्र की जांच कराई तो आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के कार्यालय में इसे फर्जी बताया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसी प्रमाणपत्र नंबर पर तीन अगस्त 2024 को अननुराधा यादव नाम की दूसरी महिला का विवाह प्रमाणपत्र भी जारी हुआ था।

चिनहट पुलिस ने लक्ष्मी, चंद्रिका प्रसाद, पिंकू, आशीष कुमार त्रिपाठी और नितेश देशवाल समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाभ हासिल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र

रायपुर नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव में खाना खजाना...

अर्णब के बाद मुरासु का कहर, उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट; दिल्ली-UP से राजस्थान तक अलर्ट

नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान...

CM विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं को रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण बना कमाई का जरिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं...

रामकथा में श्रीकृष्ण और हनुमान की तुलना कर घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, बाद में मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक...