गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल

Date:

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल

 इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

​रायपुर
छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। 'मिट्टी के गणेश मूर्ति निर्माण सिद्धि स्व सहायता समूह' की ग्रामीण महिलाओं ने इस गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) प्रतिमाएं बनाकर महज कुछ हफ्तों में 1.80 लाख रुपये की बंपर कमाई की है।

          ​शांति नागवंशी, दसो भारती और रोमा नागवंशी के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने शुद्ध मिट्टी से बिना किसी हानिकारक केमिकल और कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किए 52 मनमोहक गणेश प्रतिमाएं तैयार की थीं। बाजार में आते ही इन पर्यावरण-हितैषी मूर्तियों की भारी मांग देखने को मिली और पूरा स्टॉक हाथों-हाथ बिक गया।

         ​समूह की सदस्य शांति नागवंशी ने खुशी जताते हुए कहती हैं कि अपनी मेहनत से गढ़ी मूर्तियों की पूजा होते देखना और स्वयं की कमाई हासिल करना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों की शिक्षा में करेंगे।
​सीमित संसाधनों के बीच शुरू हुई तारापुर की इन महिलाओं की यह पहल न केवल पूरे जिले में सराही जा रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दे रही है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गयाजी में पिंडदान से राजगीर-नालंदा दर्शन तक, श्रद्धालुओं के लिए खास टूर पैकेज तैयार

पटना  पितृपक्ष मेला-2026 में देश-विदेश से गयाजी और बिहार आने...

वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू ने चौंकाया, 15 की उम्र में रोज कमा रहे 1.5-2 करोड़ रुपये

नई दिल्ली मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी किसी परिचय के...

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

लखनऊ उत्तर प्रदेश में जमीन की पैमाइश और सीमांकन की...

बैंकों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Indian Bank का बड़ा फैसला, 3 देशों में खोलेगा ऑफिस; जानें पूरा प्लान

 नई दिल्ली बैंकिंग की दुनिया में अब मुकाबला सिर्फ कस्टमर्स...