गौतम गंभीर को बड़ा झटका! कोचिंग स्टाफ से सबसे भरोसेमंद सहयोगी की छुट्टी की चर्चा तेज

Date:

नई दिल्ली
 इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट की छुट्टी तय मानी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक रयान टेन डोशेट का टीम इंडिया के साथ कोचिंग स्टाफ के तौर पर ये आखिरी कार्यकाल हो सकता है. माना जा रहा है कि डोशेट खुद ही सहायक कोच का पद छोड़ना चाहते है. इसके लिए वह बीसीसीआई और मुख्य कोच गौतम गंभीर से हरी झंडी मिल का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के साथ डोशेट का 19 जुलाई को खेले जाने वाला वनडे आखिरी दिन हो सकता है। 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक डोशेट ने बीसीसीआई को इसके बारे में सूचित कर दिया है. नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर टेन डोशेट पिछले दो साल से टीम इंडिया के साथ हैं और लगभग उनका कॉन्ट्रैक्ट भी पूरा हो चुका है. चूंकि भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, इसलिए वह लॉर्ड्स में तीसरे और अंतिम वनडे के तुरंत बाद अपने पद से हटने की मांग कर सकते हैं। 

निजी कारणों का हवाला देकर छोड़ रहे हैं पद
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ये खबर आई थी कि बीसीसीआई कोचिंग स्टाफ की समीक्षा करेगा. ऐसे में अचनाक डोशेट का टीम इंडिया से अलग होने की इच्छा ने कई सवाल भी खड़े कर दिए, लेकिन पता चला है कि डोशेट निजी कारण से टीम इंडिया के साथ अब आगे काम नहीं करना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक डोशेट अब अपने बच्चों और फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं। 

गौतम गंभीरप के करीब रहे हैं डोशेट
भारतीय टीम में डोशेट को गौतम गंभीर का सबसे करीबी माना जाता है. गौतम गंभीर को जब टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था तो उन्होंने ही डोशेट के नाम को अस्सिटेंट कोच के लिए बीसीसीआई से सिफारिश की थी. भारतीय टीम के अलावा डोशेट आईपीएल में भी गंभीर के साथ काम कर चुके हैं. डोशेट को गंभीर का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डिप्टी CM शुक्ल बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य...

MP में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बड़ा अपडेट, समिति की रिपोर्ट मिली; आदिवासियों को छूट पर नजर

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने...