स्वतंत्रता दिवस पर बिहार पुलिस का बढ़ा मान, 18 अफसर-जवानों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Date:

पटना
 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर वीरता, सराहनीय सेवा और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस साल बिहार के 18 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को यह पदक मिलेंगे। इनमें एक को वीरता पदक, दो को विशिष्ट और 15 को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेंगे। चयनित अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पटना पुलिस के बेऊर थाने में तैनात बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर अफसर हुसैन को वीरता पुरस्कार (मेडल फॉर गैलेंट्री) से नवाजा गया है। पिछले साल इस अवसर पर 15 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था।

लिस्ट देखें-
विशेष शाखा में तैनात आईजी संजय कुमार- विशिष्ट सेवा पदक

मुजफ्फरपुर की रेल एसपी बीना कुमारी- विशिष्ट सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक इन्हें मिलेगा-

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनात डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा

एसपी इम्तियाज अहमद

इंस्पेक्टर इरशाद आलम

एसआई राजेश कुमार सिंह

एएसआई मुकेश कुमार सिंह

एसआई संतोष क्षेत्री

हवलदार शंभूनाथ सिंह

हवलदार संतोष अल्ले मगर

हवलदार रूपेश थापा

एएसआई लवकुश कुमार

एएसआई अमिताभ गिरी

एएसआई आनंद प्रकाश

सिपाही तपन गुरूंग

सिपाही छत्र बहादुर थापा

संतोष कुमार ठाकुर

क्यों दिया जाता है राष्ट्रपति पदक
हमारे देश में हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस पुरस्कार की घोषणा की जाती है। इसके तहत पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के विशिष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए चयनित अफसरों और कर्मियों को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान दिया जाता है। इसमें असाधारण वीरता और बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए वीरता पदक का पुरस्कार दिया जाता है। इन पदकों की शुरुआत 1 मार्च 1951 को हुई थी। राष्ट्रपति पुरस्कार किसी अफसर या कर्मी के लिए नहीं बल्कि, पूरे बिहार पुलिस महकमे के लिए गौरव और सम्मान का विषय होता है। पिछले स्वतंत्रता दिवस की तुलना में इस बात तीन मेडल अधिक मिले हैं। इससे बिहार पुलिस का जोश हाई है।

राष्ट्रपति पदक वाने वाले निगरानी ब्यूरो डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा ने बतौर डीएसपी अपनी सेवा की शुरुआत की थी। झारखंड की उपराजधानी दुमका में उन्हें पहली पोस्टिंग मिली थी। पुलिस प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में ढाई दशक के सराहनीय सेवा के बाद उन्हें अवार्ड मिला है। इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को अपराधियों के खिलाफ साहसिक ऑपरेशन चलाने और खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए यह पदक दिया जा रहा है। फिलहाल वह बेऊर थाने में तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्कूल से बाहर बच्चों के लिए सरकार का बड़ा कदम, NIOS से मैट्रिक-इंटर की पढ़ाई

 रांची समग्र शिक्षा अभियान के तहत छह से 18 वर्ष...

लिवर ट्रांसप्लांट में एम्स पटना की बड़ी उपलब्धि, पहली बार लाइव डोनर से सफल प्रत्यारोपण

पटना  एम्स पटना ने लिवर प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक...

सेलेना गोमेज पर निवेशकों ने किया मुकदमा, 10 करोड़ रुपये के निवेश का मामला

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज के मेंटल हेल्थ...

जनजातीय गौरव उत्सव में दिखेगी संस्कृति, स्थानीय उत्पादों और महिला उद्यमिता की झलक

 रांची जनजातीय संस्कृति, स्थानीय उत्पादों और महिला उद्यमिता को बढ़ावा...