सड़क हादसे रोकने को बिहार पुलिस का कदम, एनएच पर बढ़ेगी गश्ती

Date:

पटना
 राज्य से गुजरने वाले करीब 6300 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) अब पूरी तरह यातायात पुलिस की निगरानी में होंगे। इसके लिए यातायात पुलिस को इसी माह 58 नए इंटरसेप्टर वाहन मिलने वाले हैं। इसके पहले 61 इंटरसेप्टर वाहन करीब 3000 किमी लंबे एनएच पर गश्ती काम में लगे हैं।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, नए वाहनों के मिलने के बाद सभी एनएच पर यातायात पुलिस की गश्ती गाडि़यों की तैनाती हो सकेगी। प्रत्येक 50 किमी के दायरे में एक इंटरसेप्टर वाहन तैनात किया जाएगा।

एक साल में औसत 12 हजार सड़क दुर्घटनाएं
राज्य में एक साल में औसत 12 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, इनमें 40-45 प्रतिशत हादसे सिर्फ एनएच पर हो रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में हादसों की वजह ओवरस्पीड गाड़ियां हैं

एनएच पर होने वाले इन्हीं सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस गश्ती की व्यवस्था शुरू की गई है। यह इंटरसेप्टर वाहन कैमरे और स्पीड गन से लैस होंगे जिससे तेज गति से वाहन चलाने वालों का ई-चालान भी काटा जाएगा।

गश्ती वाहन सुरक्षा एवं निगरानी का भी काम करेंगे
इसके अलावा इसमें वायस रिकार्डिंग की भी सुविधा होगी, जिसे किसी भी यातायात उल्लंघन के मामले में सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा यह गश्ती वाहन सुरक्षा एवं निगरानी का भी काम करेंगे। अतिक्रमण आदि पर भी नजर रखी जा सकेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस गश्ती में लगे इन वाहनों को डायल-112 से भी टैग किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना या किसी भी आपात हालत में त्वरित मदद पहुंचाई जा सके। इससे सड़क दुर्घटनाओं में पीडि़तों को गोल्डेन आवर में मदद मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UP में अब बुजुर्ग और निराश्रितों को घर बैठे मिलेगा राशन

लखनऊ  खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने कहा है...

राशन वितरण में बड़ा बदलाव: अकेले बुजुर्ग और निराश्रित कार्डधारकों के घर पहुंचेगा अनाज

लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित...

फेड की अहम सलाहकार टीम में भारतीयों की एंट्री, रघुराम राजन समेत 3 दिग्गज निभाएंगे बड़ी भूमिका

वाशिंगटन अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी मौद्रिक नीति...

भारत मंडपम में टेक्सटाइल एक्सपो, 17 जुलाई को मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली  भारत मंडपम में चल रहे भारत TEX 2026...