नई सेटेलाइट टाउनशिप बसाएगा बिहार, विशेषज्ञों की मदद से होगा विकास

Date:

पटना
 प्रदेश सरकार ने राज्य में बनने वाली ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को तेजी और बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

सरकार ने अहमदाबाद स्थित सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईपीटी) विश्वविद्यालय के सलाहकार फाउंडेशन को तकनीकी सहायता देने की जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार का उद्देश्य है कि नई टाउनशिप की योजना बनाने से लेकर उसके निर्माण और निगरानी तक हर काम विशेषज्ञों की मदद से समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करना है।

खाली जमीन पर पूरी योजना बनाकर विकसित होगी टाउनशिप
ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप खाली जमीन पर पूरी योजना बनाकर विकसित की जानी है। यहां शुरुआत से ही चौड़ी सड़कें, पेयजल, बिजली, सीवर, स्कूल, अस्पताल, पार्क, बाजार और अन्य जरूरी सुविधाएं एक साथ विकसित की जाएंगी। इसका मकसद बड़े शहरों पर बढ़ती आबादी का दबाव कम करना और लोगों को बेहतर रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सीईपीटी की टीम परियोजनाओं की विस्तृत योजना तैयार करेगी
जाहिर है इतनी बड़ी परियोजनाओं में कई विभागों को मिलकर काम करना होगा। जमीन, सड़क, बिजली, पानी, पर्यावरण और अन्य कई मामलों में तकनीकी सलाह की जरूरत को देखते हुए सरकार ने यह पहल की है।

सीईपीटी की टीम परियोजनाओं की विस्तृत योजना तैयार करने, काम की निगरानी करने, विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बनाने, जरूरी नीतिगत सुझाव देने और तकनीकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। इससे परियोजनाओं में देरी कम होगी और काम तय समय में पूरा करने में आसानी होगी।

टाउनशिप बनने से उद्योग, व्यापार और आवास क्षेत्र का होगा विस्तार
नगर विकास एवं आवास विभाग का दावा है कि नई टाउनशिप बनने से उद्योग, व्यापार और आवास क्षेत्र का तेजी से विस्तार होगा। इससे नए रोजगार पैदा होंगे, निवेश बढ़ेगा और आसपास के क्षेत्रों का भी विकास होगा। लोगों को बेहतर सड़क, परिवहन और अन्य शहरी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सरकार को उम्मीद है कि यह पहल बिहार में सुनियोजित शहरी विकास को नई दिशा देगी। आने वाले वर्षों में आधुनिक और सुविधायुक्त शहर विकसित होंगे, जिससे बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी करने के साथ राज्य के आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बरौनी रिफाइनरी ने बदली तस्वीर, निर्यात का केंद्र बना बेगूसराय

पटना उद्योग और निर्यात के राष्ट्रीय मानचित्र पर बिहार...

केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर राज्य में मानसून-2026 के दौरान औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौध-रोपण

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा...

ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पौधरोपण

गोरखपु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को पौधरोपण की...