बिहार TRE-4 भर्ती में बढ़े 76 और पद, अब 33,396 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

Date:

पटना
 शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76 और पद बढ़ाने का प्रस्ताव को सहमति दी है। ये रिक्तियां कृषि से जुड़ी हैं। इन अतिरिक्त पदों से टीआरई-4 में शिक्षकों के पदों की संख्या अब 33396 तक पहुंच जाएगी।

बिहार लोक सेवा आयोग ने 29 सितंबर को टीआरई-4 की रिक्तियों में 932 पदों की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद पूर्व में घोषित 32388 पद बढ़कर 33320 हो गया था। अब शिक्षा विभाग के स्तर पर 76 और पदों से संबंधित आंकड़ा उपलब्ध हो गया है।

विभाग की ओर से इन पदों को भी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, टीआरई-4 के लिए आयोग ने पहले 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला था।

बाद में शिक्षा विभाग से प्राप्त पूरक अधियाचना के आधार पर आयोग ने 932 अतिरिक्त पदों को शामिल भी किया। इनमें माध्यमिक विद्यालयों के वर्ग 9-10 के लिए 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के वर्ग 11-12 के लिए 439 पद शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bastar News: बोधघाट परियोजना से प्रभावित लोगों से मिलेंगे राहुल गांधी, जानेंगे उनकी समस्याएं

रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से साझा की स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की तस्वीर

'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट पर विवाद, मौलाना का ऐलान- जंतर-मंतर पर कोई न जाए

 नई दिल्ली जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन...

Delhi Police Body Camera: जवानों की वर्दी पर लगे कैमरे का क्या है काम? हाईकोर्ट ने क्या कहा

 नई दिल्ली   दिल्ली में प्रदर्शनों का दौर जारी है. कांग्रेस...