खाद की कालाबाजारी पर बिलासपुर प्रशासन सख्त, रेड में मिला भारी मात्रा में अवैध भंडारण

Date:

बिलासपुर.

बिलासपुर जिले में खाद की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन का एक्शन जारी है. कार्रवाई के दौरान मल्हार और सेन्दरी में छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में छिपाकर रखा गया खाद्द जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान मल्हार स्थित अग्रवाल खाद भंडार से यूरिया, एनपीके और एसएसपी खाद बरामद की गई, जबकि सेन्दरी के बंसल फर्टिलाइजर में छिपाकर रखी गई खाद भी जब्त की गई.

जांच में अवैध भंडारण पाए जाने पर संबंधित गोदामों को सील कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद से खाद कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रशासन ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए शनिवार और रविवार को भी सहकारी समितियां खुली रखने का निर्णय लिया है. खरीफ सीजन के लिए जिले को 68,950 मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य मिला है. अधिकारियों के अनुसार जिले में यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके और एसएसपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में मौसम यू-टर्न, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

हिसार. प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से सक्रिय...

पंजाब राजनीति में बढ़ी हलचल, ढिल्लों के कार्यक्रम में जाखड़ का बड़ा बयान

चंडीगढ़. पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों...

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘ऑब्सेशन’ ने पांचवें दिन भी पकड़ी रफ्तार, बाकी फिल्मों पर भारी

 सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। इनमें ‘द...