Bilaspur News: 83 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को SSP ने दिया पुरस्कार, बेहतर काम की सराहना

Date:

बिलासपुर.

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और विभिन्न जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के लिए 83 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद रहे। समारोह में एसएसपी रजनेश सिंह ने अपनी पत्नी वंदना सिंह के साथ पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरी पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सम्मानित पुलिसकर्मियों ने एयरपोर्ट सुरक्षा, उच्च न्यायालय से संबंधित न्यायालयीन कार्य, अपराध निराकरण, एनडीपीएस मामलों की विवेचना, डायल-112, सीसीटीएनएस संचालन, वीआइपी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बीट सिस्टम, आसूचना संकलन, गंभीर अपराधों में आरोपितों की गिरफ्तारी, प्रशासनिक कार्य और पुलिस नियंत्रण कक्ष समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया। डीएसपी पंकज अवस्थी को एयरपोर्ट सुरक्षा और उच्च न्यायालय संबंधी दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। निरीक्षक श्वेता मिश्रा गौरेहा को गृह (पुलिस) विभाग से जुड़े न्यायालयीन कार्यों, निरीक्षक प्रदीप आर्य को संपत्ति बरामदगी एवं अपराध निराकरण और निरीक्षक राहुल तिवारी को डायल-112 के सुव्यवस्थित संचालन में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।

उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक और सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू को एनडीपीएस के दो मामलों में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपितों को न्यायालय से सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस परिवार के सदस्यों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इससे कार्यक्रम स्थल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने भी गीत गायन में सहभागिता की और पुलिस परिवार के साथ आत्मीयता साझा की।

बेहतर काम से वर्दी की शान बढ़ती है
एसएसपी रजनेश सिंह ने सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतर कार्य से न केवल बिलासपुर पुलिस की प्रतिष्ठा बढ़ती है, बल्कि आप लोगों के बेहतर कार्य करने से मेरी वर्दी की शान और बढ़ती है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी अनुशासन, तत्परता, संवेदनशीलता और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस परिवार को बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग बताते हुए उनके सहयोग और योगदान की सराहना की। समारोह के अंत में सभी अधिकारी-कर्मचारियों और परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

11 दिन से सफाई ठप, फतेहाबाद समेत पांच शहरों में बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

 फतेहाबाद हरियाणा के फतेहाबाद समेत पांच शहरों में बीमारियां और...

स्व. अटल जी की स्मृतियां मध्यप्रदेश की माटी में आज भी जीवंत हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी की...

कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना बनी दिव्यांगजनों का मजबूत संबल

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...

कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना बनी दिव्यांगजनों का मजबूत संबल

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...