पंजाब में बीजेपी की बड़ी तैयारी, हर सीट का फीडबैक जुटाकर अमित शाह को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Date:

चंडीगढ़ 
भारतीय जनता पार्टी ने मिशन फतेह पंजाब के तहत अपनी तैयारी तेज कर दी है। पंजाब में कमल कैसे खिलाना है और इसके लिए कितना प्रयास करना पड़ेगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पंजाब प्रवास के दौरान इस पर काम शुरू कर दिया है। वे यहां कार्यकर्ताओं, नेताओं, व्यापारियों, कृषि विशेषज्ञों और आम मतदाताओं से मिलकर पंजाब के मुद्दों को न केवल समझेंगे, बल्कि चुनाव से पहले पंजाब में पार्टी की स्थिति के मद्देनजर अपनी फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार करेंगे जिसे वे भाजपा नेता अमित शाह को सौंपेंगे। 

दरअसल, पश्चिम बंगाल के बाद इस बार भाजपा का फोकस पंजाब पर है। दोनों ही बॉर्डर स्टेट हैं। भाजपा ने पंजाब में अकेले दम पर सरकार कभी नहीं बनाई। इस बार पार्टी ने सत्ता पर काबिज होने का लक्ष्य रखा है। इसी के चलते भाजपा जमीनी स्तर पर हर तरह की संभावनाओं को खंगाल रही है। नितिन नबीन का दौरा भी इसी से संबंधित है।

भाजपा पंजाब में एक-एक सीट पर अपनी कमजोर और मजबूत कड़ियों पर मंथन करेगी। इसके लिए केवल चंद नेताओं से ही चर्चा नहीं की जाएगी बल्कि प्रदेश के 3500 से अधिक शक्ति केंद्र प्रमुखों से पार्टी की मौजूदा सियासी पकड़ पर प्रतिक्रिया जुटाई जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों व युवा नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगे और उनसे मालवा, दोआबा व माझा में पार्टी की स्थिति जानेंगे और पंजाब उन मुद्दों व मांगों पर चर्चा करेंगे जिन्हें चुनाव में प्रमुखता से उठाया जा सके। इन नेताओं से नबीन विरोधियों की ताकत और उनकी कमजोरियों पर भी विमर्श करेंगे। हाल ही में हुए पंचायत और निकाय चुनाव की समीक्षा भी की जाएगी।

उधर, पार्टी हाईकमान ने यह भी साफ कर दिया है कि मिशन पंजाब के लिए पार्टी के नए और पुराने कैडर में भी अच्छे तालमेल में रहे। पार्टी के पास जहां पहले से ही समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं की फौज है। वहीं, पिछले कुछ समय से विभिन्न दलों को छोड़कर आए कई नेताओं ने भाजपा में अपना सियासी सफर शुरू किया है। उन्हें पूरा मान-सम्मान मिले, उनकी मौजूदगी का पार्टी को लाभ भी पहुंचे मगर पुराने नेताओं के साथ उनका बेहतर सामंजस्य बना रहे, इसके लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष एकजुटता का पाठ पढ़ाकर जाएंगे।

जोहल से समझेंगे किसानों के मुद्दे
पंजाब में किसान और किसानी एक बड़ा फेक्टर रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान नितिन नबीन पंजाब के किसानों से जुड़े मसलों को समझेंगे। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के संदर्भ में हुए आंदोलन के बाद से पंजाब का किसान भाजपा से छिटका रहा है मगर पार्टी अब किसानों का समर्थन चाहती है। पंजाब में किसान और किसानों के मुद्दे क्या हैं, इस पर वे कृषि अर्थशास्त्री सरदारा सिंह जोहल से मिलकर विमर्श करेंगे।

राज्यपाल से सूबे के जानेंगे हालात
पंजाब प्रवास के दौरान नबीन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भी उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। सूबे में इस वक्त क्या वर्तमान हालात हैं, इस पर एक औपचारिक चर्चा करेंगे। वे भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों से भी सियासी हालात पर बात करेंगे। पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात पंजाब के कुछ प्रख्यात शख्सियतों से भी करवाएंगे। इस दौरान भी पंजाब में भाजपा की स्थिति पर बातचीत होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला आयोग की जनसुनवाई में AI के दुरुपयोग के गंभीर मामले उजागर, बढ़ी चिंता

महिला आयोग की जनसुनवाई में सामने आए एआई के...

मंगलवार को आदिरंग शिल्पकार महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 के समापन...

छत्तीसगढ़ में मिला हीरों का खजाना! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति...