सिवनी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP की जीत, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग से हार

Date:

सिवनी
 जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज मालती मुकेश डेहरिया को हटाने गोंडवाना के गठजोड़ से लाया गया कांग्रेस का प्रस्ताव गुरुवार को वोटिंग में धराशायी हो गया। सियासी उलटफेर के प्रयासों पर पानी फिरने से भाजपा पदाधिकारी जीत की खुशी मना रहे हैं। वहीं वोटिंग में अविश्वास प्रस्ताव विफल होने से मालती डेहरिया की कुर्सी सुरक्षित हो गई है।

कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर तक चलेगी गहमागहमी के बीच वोटिंग के परिणामों से कांग्रेस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा, जबकि भाजपा अपनी रणनीति में सफल हो गई। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होते ही भाजपा संगठन व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व मिठाई बांटकर खुशी मनाई। विधायक दिनेश राय ने कहा कि यह परिणाम भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और एकजुटता का प्रतीक है।

व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए लाया गया प्रस्ताव जनता के जनादेश के सामने टिक नहीं सका। भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि यह हमारी कुशल रणनीति और सांसदों-विधायकों के सामूहिक प्रयासों की जीत है।

16 ने लाया प्रस्ताव, वोटिंग में रह गए 12
अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने 13 मतों की आवश्यकता थी। गोंडवाना और कांग्रेस के 16 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। लेकिन मतदान में 4 सदस्यों ने पाला बदल लिया और कांग्रेस के अरमानों पर पानी फिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बेटे के सपनों के लिए पिता ने यूके में बनाया खाना, हिमांशु नांदल ने तीन पदक जीतकर रचा इतिहास

रोहतक  बेटे की आंखों में रोशनी नहीं थी, लेकिन माता-पिता...

राजस्थान में 27 अधिकारियों पर कसेगा कानूनी शिकंजा, SDM से DSP तक भ्रष्टाचार के मामलों में अभियोजन स्वीकृति

जयपुर राजस्थान में प्रशासनिक तंत्र को पारदर्शी बनाने और भ्रष्टाचार...

हरपाल चीमा के साथ बैठक के बाद बनी सहमति, पंजाब में सड़कों पर लौटीं बसें

पटियाला/मोहाली. पंजाब के बसों में सफर करने वाले यात्रियों के...