लैंड पूलिंग के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन, लाडोवाल टोल प्लाजा पर वाहनों को मिली टोल से राहत

Date:

लुधियाना.

भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) का लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू हो गया है। किसानों ने सुबह 11 बजे से टोल फ्री कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा पर मौजूद हैं और बिना किसी शुल्क के वाहनों को लगातार निकाला जा रहा है।

शाम चार बजे तक टोल प्लाजा को फ्री रखने का एलान किया गया है। किसान नेताओं ने बताया कि यह सब पंजाब सरकार की प्रस्तावित लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार दोबारा ऐसी नीति लागू करना चाहती है, जिससे प्रदेश की उपजाऊ कृषि भूमि कॉरपोरेट घरानों के हाथों में चली जाएगी।

किसानों ने इस नीति को तुरंत रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही किसानों ने केंद्र सरकार से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से बाहर आने की मांग भी दोहराई। किसान नेताओं का कहना है कि ऐसे समझौते देश के कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों के लिए नुकसानदायक साबित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए...

अमृत भारत योजना में शिमला स्टेशन बदलाव पर यूनेस्को ने लगाई रोक

अंबाला  केंद्र की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

पशुपालकों की आय बढ़ाने को राजस्थान में स्वदेशी सीमन तकनीक तेज

 जयपुर पशुपालकों की आय में वृद्धि, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा...

नोटबुक निर्माण से होम स्टे तक, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

 रांची  झारखंड के ग्रामीण इलाकों में हुनरमंद महिलाओं के माध्यम...