अमेरिका को चीन का झटका, 46 अमेरिकी कंपनियों को सरकारी खरीद सूची से किया बाहर

Date:

बीजिंग
 चीन ने 46 अमेरिकी कंपनियों से कोई भी उत्पाद खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीनी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को इस आशय की सूची जारी की है। इन कंपनियों में लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन भी शामिल है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि लागू कानूनों और नियमों के अनुसार, सरकारी खरीद गतिविधियों के दायरे में 46 अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ प्रासंगिक कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।
 
चीनी कंपनियों को इन 46 अमेरिकी कंपनियों में बने उत्पादों को खरीदने से रोक दिया गया है, हालांकि चीन में काम कर रहे अमेरिकी निवेश वाले उद्यमों को इससे छूट दी गयी है।

चीन ने लॉकहीड मार्टिन पर प्रतिबंध लगाकर एक तरह से अमेरिका को भी संकेत दिया है कि वह अपने मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगी।

गौरतलब है कि लॉकहीड मार्टिन सैन्य विमान और उन्नत तकनीकी हथियारों की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है और यह कंपनी अमेरिकी सरकार के जरिए ताइवान को सबसे ज्यादा हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करती है, जबकि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

15 अगस्त तक LPG ई-केवाईसी जरूरी, नहीं तो देना पड़ सकता है महंगा सिलेंडर

देवघर अब तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं...

सरकारी कुर्सी पर राजनीति का रंग? पंचायत सचिव की कथित सोशल मीडिया सक्रियता पर कांग्रेस का हमला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

मनेंद्रगढ़/एमसीबी क्या शासकीय कर्मचारी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को भूलकर राजनीतिक...

संचालक खनिकर्म फ्रेंक ए. नोबल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बालाघाट का किया दौरा

भोपाल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत...