पंजाब में स्कूलों को मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

Date:

फाजिल्का.

पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल आई है। मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का के अबोहर के कई प्रमुख स्कूलों को आज सुबह ही  बम से उड़ाने के धमकी भरी ईमेल आई, जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया।

अबोहर के अजम्पसन कन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल सहित अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और स्कूलों की गहराई से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, स्कूलों में मिले ईमेल में आज दोपहर 1.30 बजे का समय दिया है और ये ईमेल सुबह स्कूल खुलते ही 8:51 पर मिले। धमकी भरे ईमेल मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। बच्चों की सूरक्षा को देखते हुए तुरन्त अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई और स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के जालंधर, अमृतसर, मोगा, मोहाली और चंडीगढ़ आदि के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में बाढ़ का खतरा बढ़ा, CM साय बोले- राहत और बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव होने के बाद भारी बारिश...

बालकोष से सुरक्षा तक आयोग का बड़ा एक्शन प्लान

धमतरी छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ....

कैट उत्तर प्रदेश की कमान राहुल गुप्ता को, प्रदेश संयोजक नियुक्त

लखनऊ/नई दिल्ली देश के प्रमुख व्यापारी संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कोयला घोटाले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को क्लीन चिट

नई दिल्ली दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोल...