लौकी-सूजी चीला रेसिपी: हेल्दी और टेस्टी नाश्ता जो डाइजेशन और एनर्जी दोनों बढ़ाए

Date:

अगर आप हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी और सूजी से बना चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह चीला खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है. लौकी में फाइबर और पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने, शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.

लौकी, दही और सूजी से बना यह चीला इतना टेस्टी होता है कि जो लोग लौकी देखकर मुंह बनाते हैं वे भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. तो आइए जानते हैं कि लौकी और सूजी से टेस्टी चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप सूजी
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
3 बड़े चम्मच दही
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2  चम्मच हल्दी पाउडर
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ता
1/2 चम्मच अजवाइन
तेल जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत अनुसार

लौकी-सूजी चीला बनाते कैसे हैं?
    लौकी-सूजी चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी का एक्स्ट्रा पानी निचोड़कर उसे मिश्रण में डालें.
    अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
    फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल तैयार करें. घोल को लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
    इसके बाद एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगा लें. तैयार घोल को चम्मच की मदद से तवे पर डालें और गोल आकार में हल्के हाथों से फैला दें.
    अब चीले के किनारों पर थोड़ा-सा तेल डालें और इसे मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. जब चीला अच्छी तरह पक जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें.
    तैयार लौकी-सूजी चीले को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भुवनेश्वर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा ने डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास

भुवनेश्वर भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स...

वास्तु शास्त्र में तवा रखने के तरीके से जुड़ी मान्यताएं और उसके प्रभाव

 वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे महत्वपूर्ण...

12 हजार की नौकरी, लेकिन खाते से ₹165 करोड़ का ट्रांजैक्शन! CBI जांच में सामने आया पैसों का स्रोत

भिलाई खुर्सीपार निवासी अनिमेष सिंह के बैंक खाते में वर्ष...

पति जहीर की गोद में झूमीं सोनाक्षी सिन्हा, बीच वेकेशन की रोमांटिक Photos ने जीता फैंस का दिल

मुंबई  बॉलीवुड के पावर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल...