कागजों में खतरनाक घोषित मकान, ज़मीनी कार्रवाई नहीं… कोर्ट स्टे बना बहाना

Date:

 इंदौर

 हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम ने सर्वे का पूरा प्रहसन करने के बाद शहर में खतरनाक मकानों की सूची तैयार कर ली है। इसमें वे मकान भी शामिल हैं जो पिछले कई साल से खतरनाक मकानों की सूची में तो शामिल होते आए हैं। ये मकान सूची में तो शामिल कर लिए जाते हैं लेकिन उन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं होती। शहर के 92 मकान अब भी ऐसे हैं जो अति खतरनाक श्रेणी में होने के बाद भी हटाए नहीं गए हैं। जिम्मेदारों ने वहां बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को बता दिया है कि ये मकान खतरनाक घोषित हैं।
सघन क्षेत्रों में हादसों का अंदेशा और निगम की सुस्ती

जूनी इंदौर, एमजी रोड और जवाहर मार्ग पर ऐसे मकानों की संख्या अधिक है। सघन आवासीय क्षेत्र होने की वजह से यहां हादसों का अंदेशा भी अधिक रहता है। मकान मालिकों को वर्षों से नोटिस दिए जा रहे हैं लेकिन न मकान हटाने में तेजी दिखाई जा रही है और न कार्रवाई करने में। स्थिति यह है कि पिछले एक साल में एक दर्जन खतरनाक मकानों पर भी कार्रवाई नहीं हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरकारी पुस्तकों की कबाड़ में बिक्री पड़ी भारी, दुर्ग में प्रधान पाठक पर निलंबन की कार्रवाई

छुरिया. विकासखंड छुरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला लालूटोला में सरकारी...

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की दमदार वापसी, राजगढ़ में 4.1 इंच बारिश, कई जिलों में राहत

भोपाल  मध्य प्रदेश में दो से तीन हफ्ते बाद मानसून...

सिक्किम टनल त्रासदी में मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा, NDRF ने कहा- फंसे लोगों की संख्या का नहीं है पता

गंगटोक सिक्किम में लैंडस्लाइड के बाद निर्माणाधीन समारदुंग सुरंग का...