चांदनी चौक में तार होंगे अंडरग्राउंड, बिजली व्यवस्था सुधारने की तैयारी तेज

Date:

नई दिल्ली
 दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान चांदनी चौक में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने, दिल्ली में 24 घंटे निर्बाध बिजली के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम डिवेलप करने और सोलर पॉलिसी की स्थिति पर समीक्षा की गई।

बिजली कंपनियों में पारदर्शिता पर जोर
सूद ने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों में पारदर्शिता और कंज्यूमर सर्विस मानक सुनिश्चित करने के लिए परफॉर्मेंस मापदंड और ऑडिट सिस्टम को व्यवस्थित तरीके से लागू करना होगा।

सप्लाई सिस्टम होगा बेहतर
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर साल पावर डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए सप्लाई सिस्टम को और बेहतर बनाना होगा। बेहतर पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर के बाद भी कुछ जगहों पर पावर ट्रिपिंग जैसी समस्या देखने को मिलती हैं, जिससे सप्लाई बाधित होती है।

बिजली आपूर्ति पूरी करने की नई पहल
निर्बाध पावर सप्लाई के लिए जरूरी है कि व्यापक पैमाने पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम डिवेलप किया जाए। वर्तमान में किलोकरी में एक जगह बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम बनाया गया है, जिसकी क्षमता 20 मेगावॉट है। इस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पावर सबस्टेशन से एक लाख उपभोक्ताओं को 4 घंटे तक निर्बाध पावर सप्लाई दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला नव आरक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु दो दिवसीय शिविर आयोजित

भोपाल  विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के निर्देशों के अनुपालन में...

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और रंगोली से विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश

रायपुर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पेंड्रा में मल्टीपर्पस स्कूल...

बांधवगढ़ में बढ़ रहा गौर का कुनबा, कान्हा में वन भैंसा पुनर्स्थापना से मजबूत होगा पारिस्थितिकी तंत्र

भोपाल  कहानी बदलाव की मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ एवं कान्हा टाइगर रिजर्व...

सेवा संकल्प अभियान के तहत अरपा उद्गम स्थल पर नदी घाट स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

रायपुर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जल संसाधन विभाग,...