शासकीय भूमि पर अवैध रिसॉर्ट निर्माण का मामला, शिकायत के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन

Date:

धमतरी.

धमतरी जिले के ग्राम बरारी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रिसॉर्ट का निर्माण करने का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवा दिया है. दरअसल, ग्राम बरारी में करीब 70 डिसमिल शासकीय भूमि पर लगे पेड़ों की कटाई कर रिसॉर्ट निर्माण की तैयारी की जा रही थी.

शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल काम रोक दिया गया. आरोपों के घेरे में आए बरारी निवासी खूबलाल ध्रुव का कहना है कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से इस भूमि पर काबिज है, और डुबान प्रभावित होने के कारण यहां निवास कर रहा है. उसका कहना है कि कुछ लोगों की शिकायत के चलते यह मामला सामने आया है. इसके साथ ही उसने कहा कि प्रशासन जो भी वैधानिक कार्रवाई करेगा, वह स्वीकार्य होगा.

हालांकि, इस पूरे मामले में सवाल यह उठ रहा है कि यदि जमीन शासकीय है तो उस पर निर्माण कार्य किस आधार पर किया जा रहा था. यही नहीं पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं. फिलहाल, निर्माण कार्य रोक दिया गया है, और प्रशासन जांच में जुटा हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Income Tax Return 2026: अगर 31 जुलाई समझ रहे हैं आखिरी तारीख, तो पहले जान लें नया नियम

नई दिल्ली  इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी...

Uttarakhand Weather Alert: मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड से हालात बिगड़े, 140 सड़कें ठप

 देहरादून उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से तीन...

देश का मोस्ट वॉन्टेड नक्सली मिसिर बेसरा कौन? 2 करोड़ का इनाम, 150+ मामलों में वांछित

रांची नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में मंगलवार को सुरक्षा बलों...