महिला कोऑर्डिनेटर के साथ कथित मारपीट, BJP पार्षद सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

फाजिल्का.

बीजेपी पार्षद सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, फाजिल्का में आम आदमी पार्टी की महिला कोऑर्डिनेटर के साथ मारपीट करने के संगीन आरोप लगे हैं। इस मारपीट के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीजेपी वार्ड नं. 9 के पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
इस संबंधी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि मंजू रानी निवासी राधा स्वामी कॉलोनी फाजिल्का की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि, उनके वार्ड में हाल ही में नगर कौंसिल के चुनाव जीतने वाले बीजेपी पार्षद सुरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के फार्म पैसे लेकर भरे जा रहे थे। महिला ने बताया कि, इसकी सूचना मिलने पर वह अपने भाई के साथ पार्षद के  दफ्तर में पहुंची। इस दौरान जैसे ही उसने फार्म भरने को लेकर सवाल किया और वीडियो बनानी शुरू कर दी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि, महिला मंजू रानी और उसका भाई घायल हो गए जिन्हें फाज्लिका के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस द्वारा जानकारी के अनुसार रमन कुमार पुत्र सुरेश कुमार, सुरेश कुमार पुत्र कुंदन लाल, साजन पुत्र पप्पू निवासी राधा स्वामी कॉलोनी फाजिल्का और एक अज्ञात महिला के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

6.60 करोड़ की जमीन महज 6 लाख में खरीदने के आरोप, अधिकारियों पर उठे सवाल

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में राजस्व अधिकारियों ने...

वर्ल्ड स्किल्स कंपीटिशन, सितंबर 2026 में शंघाई, चीन मे होंगे शामिल

भोपाल मध्यप्रदेश के युवा प्रतिभागी अजय अहिरवार ने इंडिया स्किल्स...

ग्रामीण संपत्ति मालिकों के लिए खुशखबरी, फ्री रजिस्ट्री के लिए अध्यादेश जारी

भोपाल मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजना के...