IDFC बैंक फ्रॉड केस में CBI का एक्शन, चंडीगढ़ और लुधियाना के पांच ठिकानों पर छापेमारी

Date:

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम चंडीगढ़ में हुए 116 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआई ने वीरवार को चंडीगढ़ और लुधियाना में पांच जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मामले से जुड़े संदिग्ध लाभार्थियों, एक सरकारी अधिकारी और निजी संस्थाओं के परिसरों पर की गई।

सीबीआई के अनुसार, तलाशी के दौरान डिजिटल स्टोरेज डिवाइस, डिजिटल सिग्नेचर, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जांच से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए हैं। जब्त रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। सीबीआइ ने बताया कि यह मामला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के खातों में हुए धन के दुरुपयोग से जुड़ा है। सीबीआई ने यह जांच हरियाणा सरकार के अनुरोध पर राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी। सीबीआई के अनुसार, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर 32 स्थित शाखा में लगभग स्मार्ट सिटी के करीब 116 करोड़ एफडी के रूप में जमा थे, लेकिन आरोपितों ने मिलीभगत कर इस रकम को निकलवा कर शेल कम्पनियों में ट्रांसफर कर दिया। इन फर्जी कंपनियों के जरिए आरोपितों ने करोड़ों रुपये कमा लिए।

ऐसा ही घोटाला पहले हरियाणा सरकार के भी कई विभागों के साथ किया गया था। एजेंसी ने बताया कि हरियाणा मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। चंडीगढ़ में स्मार्ट सिटी घोटाले में सात और में पांच क्रेस्ट मामले में पांच बैंककर्मियों, दो क्रेस्ट अधिकारियों, चार निजी व्यक्तियों और दो कंपनियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़: अनियंत्रित कार पेड़ से जा भिड़ी, भीषण हादसे में दो युवकों ने गंवाई जान

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में आज भीषण...

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व, अनुराग जैन की CEO पद पर नियुक्ति

भोपाल /नई दिल्ली देश की आर्थिक नीतियों और लंबे समय की...

बैंक धोखाधड़ी की जांच तेज, CBI ने 5 जगह मारे छापे, अहम रिकॉर्ड किए जब्त

चंडीगढ़ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ नगर निगम और...

पुजारी से मारपीट पर गरमाई सियासत, ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा- ’25-30 सीटें भी नहीं बचेंगी’

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के...