CG IAS Transfer: GPM कलेक्टर संतोष देवांगन का तबादला, 5 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ी गाज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन पर गिरी है, जिन्हें महज दो महीने पहले ही जिले की कमान सौंपी गई थी।

सरकार ने उन्हें कलेक्टर पद से हटाते हुए मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी है। उनकी जगह अब तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक विजय दयाराम के. को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। महानदी भवन से जारी सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश में कुल 5 IAS अधिकारियों के प्रभार में तब्दीली की गई है। हेमंत रमेश नंदनवार (IAS 2020) को महासमुंद जिला पंचायत के सीईओ पद से हटाकर अब संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही इन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सुमित अग्रवाल (IAS 2021) दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर को अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) बनाया गया है। वे इस पद से रिमिजियस एक्का (IAS 2011) को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। अनुपमा आनंद (IAS 2023) सरायपाली (महासमुंद) की एसडीएम को प्रमोट करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UGC NET पेपर लीक के दावे से मचा बवाल, हरियाणा के छात्र नेता के आरोप पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

रोहतक. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र नेता दीपक धनखड़ का...

झारखंड के कृषि उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार, सेतु सेल से किसानों की बढ़ी आय

रांची  कृषि उत्पादों की दृष्टि से झारखंड देश में अग्रणी...

UP BJP अध्यक्ष ने राम मंदिर विवाद पर दिखाई सख्ती, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 मिर्जापुर उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को...