चंडीगढ़ वोटर लिस्ट अपडेट: 66 हजार नाम हटाने की तैयारी, 21 जुलाई को आएगी ड्राफ्ट सूची

Date:

चंडीगढ़.

यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, कुल 5,16,427 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,80,147 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कर दी गई है। वहीं 69,484 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) तो जमा कर दिए हैं, लेकिन उनका मैपिंग कार्य अभी पूरा होना बाकी है।

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 66,681 मतदाताओं ने निर्धारित समय सीमा तक अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए। ऐसे मतदाताओं के नाम 21 जुलाई को जारी होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे और उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। एसआईआर के दौरान यह भी सामने आया कि 3,521 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 43,878 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। इसके अलावा करीब 12,886 मतदाता अनुपस्थित मिले, जिनके एन्यूमरेशन फॉर्म निर्वाचन विभाग को प्राप्त नहीं हुए।

निर्वाचन विभाग 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित करेगा
अब निर्वाचन विभाग 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसके बाद मतदाताओं से दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी, ताकि पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जा सके और आवश्यक संशोधन किए जा सकें। इसी बीच, एसआईआर के तीसरे चरण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा पुरी (आईएएस) 15 जुलाई को सुबह 10:45 बजे सेक्टर-18 स्थित निर्वाचन विभाग कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगी। इस दौरान मतदान केंद्रों के पुनर्गठन और अगले चरण की प्रक्रिया की जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन का असर, सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर पंचायत सचिव सस्पेंड

मुंगेली. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी...

सुप्रीम कोर्ट ने HC के फैसले पर जताई सख्त आपत्ति, रेप की कोशिश की कानूनी व्याख्या पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों...