खाना खाने के बाद मुंह का स्वाद बदलना है? घर पर झटपट बनाएं खट्टी-मीठी जीरा पाचक गोली

Date:

खाना खाने के बाद अगर आपका भी कुछ खट्ठा-मीठा या चटपटा खाने का मन करता है तो इस बार बाजार से पाचक गोली खरीदने के बजाय इसे घर पर बनाकर देखें. जीरा पाचक गोली स्वाद में खट्टी-मीठी और हल्की मसालेदार होती है, जिसे खाने के बाद मुंह का स्वाद भी बदल जाता है. इसे बनाने के लिए आपको जीरा, आमचूर पाउडर, काला नमक, सेंधा नमक, नींबू और कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत भी नहीं लगती. आप इन गोलियों को बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं और जब मन करे तब खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर टेस्टी जीरा पाचक गोली बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
¼ कप जीरा
1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच आमचूर पाउडर
1 बड़ा चम्मच सेंधा नमक
½ बड़ा चम्मच काला नमक
5 बड़े चम्मच नींबू का रस
1 कप पिसी हुई चीनी
चुटकीभर हींग

जीरा पाचक गोली घर पर बनाएं कैसे?

  • जीरा पाचक गोली बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें और उसमें जीरा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें. जीरा हल्का भुन जाए और उसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा होने दें. इसके बाद भुने हुए जीरे को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें.
  • अब एक बड़े बाउल में पिसा हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, काला नमक, आमचूर पाउडर, हींग और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालते हुए मिश्रण को मिलाएं. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न हो. इसे इस तरह तैयार करें कि इससे आसानी से छोटी-छोटी गोलियां बनाई जा सकें.
  • अब तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी गोलियां बना लें. इन गोलियों को पिसी हुई चीनी में हल्का सा लपेट दें. इसके बाद इन्हें कुछ समय के लिए सूखने दें. आपकी घर पर बनी जीरा पाचक गोलियां तैयार हैं.
  • आप इन्हें खाने के बाद कभी-कभी मुंह का स्वाद बदलने के लिए ले सकते हैं. गोलियों को पूरी तरह सूखने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखकर स्टोर करें.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, छह गांवों की 98.5 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

लखनऊ राजधानी लखनऊ में बनने जा रही मेडिसटी और विस्तार...

जहरीली शराब कांड के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब-हथियार लाइसेंस रद्द; सरपंच के अधिकार भी सीज

सागर  सागर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, वित्तीय पारदर्शिता और जनसुरक्षा...

बिजली संकट के बीच पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PSPCL चेयरमैन का ट्रांसफर

पटियाला. पंजाब में बिजली संकट के बीच प्रशासनिक फेरबदल की...

हत्या आरोपी ने जमानत के बाद निकाला विजय जुलूस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोर्ट में पेश करो

चरखी दादरी। सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक आरोपित द्वारा...