रायपुर में मेकाहारा अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी, इमरजेंसी वार्ड में पहुंची फायर ब्रिगेड

Date:

रायपुर.

राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को बड़ी घटना हो गई है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. घटना से मरीजों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है.

जानकारी के मुताबिक, मेकाहारा के केजुअल्टी वार्ड में दोपहर के वक्त आग लग गई. खबर फैलते ही मरीजों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आया है.

मोदहापारा पुलिस भी सूचना के बाद घटना स्थल पहुंची, जिसके बाद ब्लोअर की मदद से वार्ड से धुआं हटाया जा रहा है. राहत की बात रही कि घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की संभावना जताई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांका श्रावणी मेला होगा ऐतिहासिक, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

 बांका  विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन 30 जुलाई को...

स्वाधीनता दिवस समारोह 2026 को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

जयपुर  राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमापूर्ण एवं...