छत्तीसगढ़ में 10 से 15 अगस्त तक तिरंगामय होगा माहौल, भाजपा की 3 हजार जगहों पर तिरंगा यात्रा

Date:

रायपुर.

80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी तैयारी कर रही है. भाजपा का 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा. प्रदेश के करीब 3 हजार स्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा.

इनमें मंत्री, विधायक, सांसद समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे. इसे लेकर प्रदेश स्तर पर समिति भी गठित की गई है, जिसका संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है. राष्ट्रीय भाजपा संगठन के निर्देश देश के सभी राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. प्रदेश के साथ-साथ जिला स्तर पर टीम तैयार की जा रही है. 31 जुलाई तक बैठक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

476 मंडलों पर रहेगा विशेष फोकस
प्रदेश के 476 मंडलों पर भाजपा विशेष रूप से फोकस करने वाली है. हर मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में बड़े स्तर पर होंगे आयोजन. रायपुर समेत कई शहरों की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, अब ₹2,847 में मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर

जयपुर दीपावली से ठीक पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में...

बिहार में रेलवे ट्रैक की मरम्मत हुई तेज, आधुनिक मशीनों से सुरक्षित होगा रेल परिचालन

 दिघवारा (सारण)  रेलवे में आधुनिक तकनीक और मशीनों के इस्तेमाल...

राजस्थान में 4 लाख से ज्यादा लाइसेंस पर कार्रवाई की तैयारी, पुराने DL का होगा सत्यापन

जयपुर ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बाद उसे...

बिना अनुमति क्रेन से हटाया ट्रांसफॉर्मर, JE पर गिरी गाज

जबलपुर. नरसिंहपुर जिले के करेली में बिना तकनीकी और प्रशासनिक...