SIR प्रक्रिया पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, लापरवाह बीएलओ पर होगी कार्रवाई

Date:

 चंडीगढ़
 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हरियाणा में पूरी पारदर्शिता के साथ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रकिया चल रही है।

कोई सही मतदाता छूटे नहीं, इसलिए ही प्रक्रिया की अवधि को बढ़ाया गया है। इस कार्य में लगे बीएलओ की निगरानी की जा रही है। ठीक से काम नहीं करने वाले बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त शुक्रवार को नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित हुए मीडिया सम्मेलन में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। हरियाणा में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर यह सवाल किया गया कि कई जगहों खासकर डेरा और आश्रमों में जहां काफी संख्या में लोग रह रहे हैं, वहां बीएलओ नहीं जा रहे हैं। ऐसे लोग दिन में अपने घर में नहीं रहते हैं।

सवाल के जवाब में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। सही मतदाता छूटे नहीं। इसके लिए ही तो अवधि बढ़ाकर 14 से 24 जुलाई की गई है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करना और जनता तक सटीक तथा विश्वसनीय चुनावी जानकारी पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को मजबूत करना है।

इस सम्मेलन में मिजोरम सहित देशभर के पत्रकारों और चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया। निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव प्रबंधन, डिजिटल तकनीक और सूचना प्रसार से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई, सांसद इकरा हसन को किया गया हाउस अरेस्ट

 सहारनपुर/शामली सहारनपुर के कलेक्ट्रट परिसर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन...

नेपाल त्रासदी में नहीं थम रही मौतों की संख्या, अब तक 1,344 लोगों की मौत

काठमांडू  नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने...

आउटसोर्स भर्ती में अब मनमानी पर लगेगी लगाम, ₹40 हजार तक न्यूनतम पारिश्रमिक का प्रस्ताव

लखनऊ आउटसोर्स कार्मिकों के लिए लागू की गई नई व्यवस्था...

10 मेगा रोड शो से BJP का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं के भरोसे साधा वार्ड-वार मुकाबला

जयपुर राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तारीखें नजदीक...