मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर-उज्जैन संभागों के कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को वीसी से दिए दिशा-निर्देश

Date:

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 17 सितंबर को इंदौर और उज्जैन में 2 बड़े आयोजन होने हैं। दोनों ही कार्यक्रमों की सभी तैयारियां बारीकी से माइक्रो प्लानिंग के साथ कर ली जाएं। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से इंदौर और उज्जैन संभाग के जनप्रतिनिधयों, कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संवाद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सेवा-संकल्प अभियान के शुभारंभ सहित अन्य कार्यक्रमों तथा इसी दिन शाम को उज्जैन में होने वाले दीपोत्सव एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रमों के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वीसी में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इंदौर और उज्जैन के कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स ने तैयारियों की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

संगीतमय होगा विद्यालय का माहौल, संगीत-तकनीक के संगम से तैयार होंगी 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाएं

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यालयी...

आज का राशिफल 17 सितंबर: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के संकेत

मेष करियर और फाइनेंशियल लाइफ आज नॉर्मल रहेगी। आज आपको...

1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, परिवार के सभी सदस्यों का नाम दर्ज करना जरूरी

लखनऊ  जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां उत्तर प्रदेश में...