मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे

Date:

भोपाल 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में होने जा रही है। बैठक का विषय '2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास' रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अति महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए 10 जून को नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल एक साथ मिलकर समावेशी मानव विकास प्रारूप पर चर्चा करेंगे। बैठक मुख्यत: 'मूलभूत मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल', 'उत्पादक रोजगार, उद्यमिता और विकेंद्रीकृत विकास', 'स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण' एवं 'सभी के लिए समानता और गरिमा' से जुड़े विषयों पर केन्द्रित रहेगी। बैठक में देश भर में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को बढ़ाने और स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक, केंद्रीय मंत्री पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पिता की मृत्यु से कोई अनाथ नहीं, हाई कोर्ट ने वेटेज नियम स्पष्ट किए

चंडीगढ़  हाई कोर्ट ने हरियाणा पुलिस भर्ती में अनाथ अभ्यर्थियों...

आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी पर ईओयू का शिकंजा

पटना  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत आर्थिक...

जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल के वृक्ष मझौली में लगाए

जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल...

किसानों को बड़ी राहत की तैयारी, फसल बीमा नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

जयपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अधिक पारदर्शी और किसान...