मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की सौजन्य भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Date:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री मांडविया से की सौजन्य भेंट

मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस अवसरपर मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार सृजन, युवाओं के कौशल विकास तथा प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मांडविया के बीच युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों के विस्तार, कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा केंद्र और राज्य के समन्वय से रोजगारपरक गतिविधियों को गति देने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटो-ई रिक्शा में सफर से पहले पहचान होगी आसान, चालकों को पहननी होगी ग्रे वर्दी

हिसार शहर में ऑटो या ई-रिक्शा में सफर करते समय...

बिहार में पशुपालकों को बड़ी सौगात, लखीसराय में बनेगा 50 लाख डोज क्षमता वाला स्टेशन

पटना बिहार में पशुधन की आनुवंशिक गुणवत्ता सुधारने तथा दुग्ध...

युवाओं और रोजगार पर फोकस, यूपी चुनाव से पहले योगी ने संभाली कमान

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव...

चतरा से पत्थलगड़ा तक नई रेललाइन की तैयारी तेज, ड्रोन सर्वे को मिली हरी झंडी

 चतरा  चतरा से पत्थलगड़ा तक प्रस्तावित नई ब्राडगेज रेललाइन परियोजना...