मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर ‘राज्योत्सव’ का करेंगे शुभारंभ

Date:

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में एक से तीन दिवसीय ‘राज्योत्सव’ का रविवार, 1 नवंबर को भव्य शुभारंभ करेंगे। ‘विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश’ की केंद्रीय थीम पर आयोजित इस राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश की सात दशकों की गौरवशाली विकास यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 नवंबर को सुबह 11 बजे आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और ‘स्वाद-देशज व्यंजन मेला’ का उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे। साथ ही शाम को 6:30 बजे मुख्य सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ करेंगे।

मेधावी विद्यार्थियों और किसानों का किया जाएगा सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के 102 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ‘भगवान कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति’ के अंतर्गत 1-1 लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान करेंगे। इसके साथ ही ‘किसान स्वाभिमान पर्व क्विज’ के 165 विजेताओं को 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिल और 55 ई-स्कूटर वितरित किए जाएंगे, जिनमें भोपाल जिले के विजेताओं को मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुरस्कृत करेंगे। लाल परेड ग्राउंड में महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा तैयार ‘राजा भोज का भोपाल’ विषयक 160 वॉटर कलर चित्रों की विशेष प्रदर्शनी तथा उन्नत कृषि तकनीकों और जैविक खेती पर केंद्रित राज्य स्तरीय संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की सुगम संगीत प्रस्तुति

मुख्य सांस्कृतिक समारोह के शुरुआत में ‘देशराग’ के अंतर्गत 71 बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन, पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान और नयनाभिराम आतिशबाजी के साथ होगा। उद्घाटन संध्या का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की सुगम संगीत प्रस्तुति होगी। तीन दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन 2 नवंबर को 20 से अधिक पारंपरिक लोक नृत्यों एवं ‘अनुगूँज’ वाद्यवृंद की प्रस्तुति होगी, वहीं 3 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लोक गायक मामे खान के लोक गायन के साथ राज्योत्सव का गरिमामय समापन होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और...

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शी व्यवस्था का दिखा असर, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी पीईटी-2026 परीक्षा

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में...