NEET UG परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव सतर्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा

Date:

भोपाल
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगामी रविवार 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। यह परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने परीक्षा से पहले टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर रोक लगा दी है। यह अस्थायी रोक 22 जून तक जारी रहेगी वहीं 30 जून तक मैसेज एडिटिंग का ऑप्शन बंद रहेगा। ताकि कोई पुराने मैसेज को एडिट कर परीक्षा को लेकर भ्रामक जानकारी ना फैला सके।

नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने और इसके कैंसिल होने के बाद से दूसरी बार परीक्षा 21 जून को होना है। ऐसे में केंद्र सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए सभी सख्त कदम उठा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी विद्यार्थियों को निर्देश जारी किया है कि वे सिर्फ आधिकारिक चैनल से जारी निर्देश पर ही भरोसा करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

योगी सरकार का बड़ा फैसला: कृषक छात्रवृत्ति राशि बढ़ी, किसान सहायता योजनाओं को 2030 तक विस्तार

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के...

अब बचना मुश्किल! गुरुग्राम में ट्रैफिक नियम तोड़ते ही चौराहे की स्क्रीन पर आएगा चालान

गुरुग्राम. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को अब सोहना चौक...

गर्म तवे पर पानी डालना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु मान्यता

किचन से जुड़े कई ऐसे छोटे-छोटे नियम होते हैं,...

सीमा पार से आई 20 किलो हेरोइन जब्त, पंजाब पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

अमृतसर. काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार संचालित ड्रग्स तस्करी...