मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ की चौखट पर मत्था टेका

Date:

मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ की चौखट पर मत्था टेका

प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

वाराणसी
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। 

मुख्यमंत्री शनिवार को 'काशी कोतवाल' बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा कालभैरव के चरणों में शीश नवाकर उन्होंने लोक कल्याण और उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार में शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, गूगल इंडिया के साथ हुआ MoU

पटना बिहार के शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के क्षेत्र...

मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश को नई उड़ान, डॉ. यादव के नेतृत्व में बन रही मजबूत रणनीति

इन्वेस्ट मध्यप्रदेश : दुबई 2026 मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व...