मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

Date:

रायपुर 

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा है कि मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता जी के नाम पर राज्य सरकार द्वारा राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का सेवाभावी व्यक्तित्व हम सभी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैम्पियनशिप-2026 में वूमेंस इपी इंडिविजुअल में जीता रजत पदक

भोपाल मध्यप्रदेश की फेंसिंग खिलाड़ी कु. खुशी दाभाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय...

स्वामित्व योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर: मंत्री टंक राम वर्मा ने

रायपुर   स्वामित्व योजना ड्रोन तकनीक और आधुनिक मैपिंग के...

भारत का बड़ा कदम, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम; चीन ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश में रहने वाला...