जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बगिया में बिताएंगे रात

Date:

जशपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय जशपुर नगर सहित फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर पहुंचेंगे।

यहां रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सभा एवं पदयात्रा में शामिल होंगे।इसके पश्चात वे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं पुलिस लाइन में हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव पहुंचेंगे। यहां आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 में शामिल होकर क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आस्था से जुड़े आयोजन में सहभागिता करेंगे।कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री साय शाम को अपने गृह ग्राम बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के इस प्रवास को लेकर जिले में आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वीबी-जी राम जी योजना की ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देशभर में पहले स्थान पर

वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, कुशल...

अर्शदीप की घातक गेंदबाजी और कोहली की बल्लेबाजी का कमाल, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, लैंड पूलिंग पॉलिसी से भू-मालिकों को मिलेगा 50% विकसित क्षेत्र

चंडीगढ़  हरियाणा में विकास परियोजनाओं को गति देने और उनमें...

मेघालय क्रिकेट में घमासान, हाई कोर्ट के फैसले के बाद बदली गई रणजी टीम

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर...