CM डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर की शयन आरती में लिया आशीर्वाद, भक्तिभाव में डूबा उज्जैन

Date:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान महाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए

भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर झांझ बजाई, श्रद्धालुओं से चर्चा की

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को श्रावण के पवित्र माह में श्रीमहाकालेश्‍वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर और नंदी जी का पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित होकर भगवान की भक्ति में झांझ बजाई। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से चर्चा कर मंदिर की दर्शन व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी प्राप्‍त की।

श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष व कलेक्‍टर रौशन कुमार‍ सिंह और समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर का अंगवस्त्रम ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

पूजा अर्चना में उज्‍जैन विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष रवि सोलंकी, उपाध्‍यक्ष मुकेश यादव, संजय अग्रवाल, संभागायुक्‍त आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्‍त अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट एवं अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का महाअभियान, 39 हजार जनसभाओं के जरिए गांव-गांव पहुंचा संदेश

चंडीगढ़. पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही 'युद्ध नशेयां...

Indian Railways Alert: अजमेर मंडल में दोहरीकरण के चलते 12 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर देख लें पूरी लिस्ट

रतलाम   अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झरवासा, बांदनवाड़ा और...

PM Modi & Saayoni Ghosh Photo: सायोनी घोष ने पीएम मोदी संग तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘शेर की दहाड़…’, वायरल हुआ पोस्ट

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया...

MP Corruption Case: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का महाघोटाला! 52 KG सोना-नकदी मामले में चार्जशीट की तैयारी तेज

भोपाल  मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से...