दिवाली से पहले CM नायब सैनी का बड़ा तोहफा, महिलाओं और बुजुर्गों समेत 52 लाख लोगों को मिलेगी राशि

Date:

चंडीगढ़
 हरियाणा में करीब 52 लाख गरीबों, महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों की दीवाली अच्छी बनने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को अंत्योदय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन और सहायता राशि जारी करेंगे।

सरकार की ओर से हर महीने की दस तारीख को यह पैसा जारी किया जाता है, लेकिन इस महीने त्योहारों के चलते चार दिन पहले ही यह राशि लाभार्थियों के खातों में डालने का निर्णय लिया गया है।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में करीब 1650 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता सहित विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 13 हजार लाभार्थियों के खातों में करीब 1131 करोड़ रुपये आएंगे।

लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त में 12 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में धनराशि डाली जाएगी। अब तक इस योजना की 12 किस्तों में 2466 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। योजना का विस्तार किया गया है, जिसके तहत पहली नवंबर से अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी का लाभ मिलेगा।

दूसरे चरण में करीब तीन लाख महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। योजना के तहत पहले पारिवारिक आय की सीमा एक लाख रुपये रखी गई थी। आय की पात्रता सीमा 80 हजार रुपये बढ़ाने से योजना में उन परिवारों की महिलाएं भी शामिल हो सकेंगी, जिनकी सालाना आमदनी एक लाख से अधिक लेकिन 1.80 लाख रुपये तक है। योजना के पहले चरण में 10 लाख से अधिक महिलाएं लाभ ले रही हैं।

वहीं, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलिंडर रिफिल करवाने वाली पांच लाख महिलाओं को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलेगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

अब तक 14 लाख 65 हजार महिलाओं के खातों में कुल 380 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। इसी तरह दयालु और भावांतर भरपाई सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, डेयरी से 9 लाख रुपये का खाद्य सामान जब्त

झालावाड  जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, 70 हजार कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कचरे का अंबार

भोपाल नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने,...

38 प्रकार के पदों के लिए जारी हुआ विस्तृत भर्ती विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से, अंतिम तिथि 26 नवंबर...

ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, 2028 ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप पर भी नजर

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027...